कोहली से की पाकिस्तानी प्रशंसकों ने एशिया कप खेलने की मनुहार ,पाक-इंग्लैंड मैच में याद कर रहे थे कोहली को

<p>भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के फैंस न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। इसका एक नज़ारा देखने को मिला मुल्तान में खेले जा रहे पाकिस्तान और इंग्लॅण्ड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन। जिसमें दो फैन कोहली को एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान आने का अनुरोध करते दिखाई दिए।</p>

कोहली से की पाकिस्तानी प्रशंसकों ने एशिया कप खेलने की मनुहार ,पाक-इंग्लैंड मैच में याद कर रहे थे कोहली को
12-12-2022 - 06:39 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। हाल में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 72वां शतक भी ठोका। अंतरराष्ट्रीय करियर में दाएं हाथ का यह खिलाड़ी अपने 100 शतकों के रिकॉर्ड को पूरा करने के एक कदम और आगे बढ़ा है। इस बीच दो पाकिस्तानी क्रिकेट फैन कोहली से पाकिस्तान आने की गुजारिश करते दिखाई दिए।
दरअसल, मुल्तान में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के चौथे दिन स्टेडियम में मौजूद दो फैन अपने हाथों में कार्ड लिए नजर आये जिसपर उन्होंने विराट कोहली के लिए खास सन्देश लिखे थे।

पहले कार्ड में लिखा था,
"किंग कोहली। पाकिस्तान आइए एशिया कप खेलने "
जबकि दूसरे कार्ड में लिखा था,
"हम आपको अपने हमारे किंग बाबर आज़म से ज्यादा प्यार देंगे"

एशिया कप 2023 खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया
गौरतलब है कि एशियाई क्रिकेट परिषद ने एशिया कप 2023 का आयोजन पाकिस्तान में कराने का निर्णय लिया है। वहीं बोर्ड ऑफ कंट्रोल क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने जोर देकर कहा है कि भारत, पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगा। शाह ने यह भी कहा था कि टूर्नामेंट के लिए किसी न्यूट्रल वेन्यू की आवश्यकता है। पीसीबी के चेयरमैन रमीज राजा काफी समय से बीसीसीआई की इस मांग का विरोध करते नजर आ रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।