Fifa World Cup 2022 : 48 घंटे में ही दूसरे पत्रकार की मौत.. ! फिर उठने लगे फीफा मेजबान क़तर पर सवाल
<p>Fifa World Cup 2022 को मीडिया के माध्यम से देखने पढ़ने वाले फुटबॉल प्रशंसक भी चौंक गए जब मात्र 48 घंटों के अंतराल पर टूर्नामेंट कवर कर रहे एक अन्य पत्रकार की मौत की खबर भी आ गयी।अमेरिकी पत्रकार ग्रांट वाहल की मौत के बाद फोटो जर्नलिस्ट खालिद अल-मिस्लाम की भी मौत की खबर सामने आई है। </p>
Fifa World Cup 2022 के दौरान यह दूसरी बार हुआ है जब पत्रकार के मौत का मामला सामने आया है। खालिद अल-मिस्लाम की मौत पर ओएनयू न्यूज पोर्तुगीज की चीफ एडिटर मोनिका ग्रेलेय ने ट्वीट कर लिखा, 'कतर फीफा विश्व कप के दौरान दूसरे पत्रकार की मौत। खालिद अल-मिस्लाम जो कि कतरी न्यूज चैनल अल कास टीवी में काम करते थे ,वो अब नहीं रहे। एक दिन पहले ही अमेरिकी फुटबॉल पत्रकार ग्रांट वाहल की भी अर्जेंटीना और नीदरलैंड के बीच हुए मैच के दौरान उनकी मौत हो गई थी।'
खालिद की मौत की वजह साफ़ नहीं
हालांकि खालिद अल-मिस्लाम की मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है लेकिन लगातार दो दिन में पत्रकारों की मौत से फीफा विश्व कप को कवर रहे पत्रकारों में हड़कंप मचा हुआ है। खालिद अल-मिस्लाम की मौत पर कतरी आउलेट ने भी एक बयान जारी कर कहा, 'अल-मिस्लाम की फीफा विश्व कप कतर 2022 को कवर करते समय अचानक मौत हो गई। हम अल्लाह की दया और उसके लिए क्षमा में विश्वास करते हैं, और उसके परिवार के लिए हमारी गहरी संवेदनाएं भेजते हैं।'
ग्रांट वाहल के भाई ने लगाया बड़ा आरोप
अमेरिकी पत्रतार ग्रांट वाहल की मौत पर वॉशिंग्टन में रहने वाले उनके भाई एरिक ने फीफा के आयोजनकर्ताओं पर एक बड़ा और गंभीर आरोप लगाया है। एक वीडियो जारी कर एरिक ने कहा कि उनके भाई की मौत नहीं बल्कि हत्या की गई है और इसकी जांच की जानी जाहिए। उन्होंने कहा, 'मेरा भाई पूरी तरह से सेहतमंद था, उनकी मौत नहीं हो सकती है। मैं गे हूं इसलिए उन्होंने रेनबो टी शर्ट पहनी थी, जिसके कारण उन्होंने कतर प्रशासन ने हिरासत में भी लिया था और वहीं पर उनके साथ कुछ किया गया। मुझे आप सबसे मदद चाहिए।'
ग्रांट वाहल ने पहनी थी रेनबो टी शर्ट
ग्रांट वाहल की Fifa World Cup 2022 के दौरान एक तस्वीर खूब वायरल हुई है, जिसमें उन्होंने रेनबो टी शर्ट पहन रखी थी। रेनबो टी शर्ट ने उन्होंने LGBTQ समुदाय के समर्थन में पहनी थी। इसके बाद उन्हें कतर पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। हालांकि कुछ घंटों के बाद उन्हें छोड़ दिया गया लेकिन अर्जेंटीना और नीदरलैंड के बीच मुकाबले के दौरान वह अचानक अपनी कुर्सी से गिर गए और उनकी मौत हो गई।
गौरतलब है कि कतर एक इस्लामिक देश है और यहां पर समलैंगिकता पर बैन है। ऐसे में किसी भी तरह से LGBTQ समुदाय को किया गया समर्थन कतर में अपराध की श्रेणी में माना जाता है।
बार बार विवादों में आ रहा है फीफा का मेजबान कतर
Fifa World Cup 2022 की मेजबान की के बाद से ही कतर विवादों में रहा है। यह पहली बार नहीं है जब FIFA से जुड़े लोगों के मौत का मामला सामने आया है। इसमें कोई शक नहीं है की कतर ने FIFA का भव्य आयोजन किया है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक यहां काम करने वाले प्रवासी मजदूरों की मौत को भी QATAR की सरकार ने छिपाया है। माना जा रहा है कि Fifa की तैयारियों में काम करने वाले 65 प्रतिशत मजदूरों की मौत हो चुकी है जिसका कोई अता पता नहीं है। कतर में एशिया मूल के लाखों की संख्या में मजदूर यहां काम करने गए थे लेकिन कतर सरकार ने कहा कि सिर्फ 400 से 500 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। ऐसे में अब पत्रकारों की मौत ने कतर की मेजबानी को सवालों के घेरे में ला दिया है।
What's Your Reaction?