कबूल है, कबूल है, कबूल है... अंशा से निकाह कर शाहिद आफरीदी के दामाद बने पाकिस्तानी स्पीड स्टार शाहीन आफरीदी
<p><em><strong>क्रिकेट जगत में इन दिनों शादियों की धूम मची हुई हैं। भारत और पाकिस्तान में क्रिकेटर अपनी जोड़ियां बना रहे हैं। इसी कड़ी में नया नाम पाकिस्तान टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी का जुड़ गया है, जो 3 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। शाहीन ने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी की बेटी अंशा से निकाह किया है।</strong></em></p>
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी अब ससुर बन गए हैं। शुक्रवार, 3 फरवरी को कराची में उनकी बेटी अंशा का पाकिस्तान टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी से निकाह हुआ। इंटरनेट पर इस शादी के फोटो और वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। शाहीन और अंशा का यह निकाह पाकिस्तान समेत खेल जगत में काफी चर्चा में रहा है। इस निकाह में पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम, शादाब खान और पूर्व कप्तान सरफराज अहमद समेत कई स्टार प्लेयर शामिल हुए। इन सभी ने शाहीन की बारात में भी जमकर शान बढ़ाई। इनके कई फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
दो साल पहले हुई थी सगाई
शाहीन आफरीदी और अंशा की सगाई दो साल पहले ही कर दी गई थी। कोरोना और लॉकडाउन के कारण निकाह नहीं हो सका था। अब बड़ी धूमधाम के साथ सिटी ऑफ लाइट कहे जाने वाले कराची शहर में यह निकाह हुआ। शाहीन और मेहमानों के कई फोटोज वायरल हुए हैं।
इन क्रिकेटर्स ने भी की शादी
भारतीय और पाकिस्तानी क्रिकेट में इन दिनों धमाकेदार अंदाज में शादियों का सीजन चल रहा हैं। पिछले एक-दो महीने में भारतीय-पाकिस्तानी टीम के 5 स्टार क्रिकेटर्स शादी के बंधन में बंधे हैं। पिछले ही महीने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने मॉडल मुर्तजा मसूद से निकाह किया था। इसके बाद पाकिस्तान के ही बल्लेबाज शान मसूद ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड निशा खान से शादी की। जबकि शादाब खान ने पाकिस्तानी टीम के कोच सकलैन मुश्ताक की बेटी को दुल्हनिया बनाया। एक ऐसा भी दिन आया, जब भारतीय और पाकिस्तानी क्रिकेट में एक साथ शहनाइयां बजीं। इसी साल 23 जनवरी को भारतीय प्लेयर केएल राहुल और पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान ने शादी की। राहुल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ सात फेरे लिये। इसके बाद भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने भी 26 जनवरी को मेहा पटेल से शादी रचाई।
What's Your Reaction?