AG महाराष्ट्र ने वेस्ट ज़ोन फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब बरकरार रखा, AG राजस्थान की टीम रही उपविजेता

AG महाराष्ट्र ने भारतीय लेखा एवं लेखा विभाग (IA&AD) वेस्ट ज़ोन फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी चार मुकाबले जीतकर 12 अंकों के साथ खिताब अपने नाम किया। AG राजस्थान की टीम 7 अंकों के साथ उपविजेता रही..

AG महाराष्ट्र ने वेस्ट ज़ोन फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब बरकरार रखा, AG राजस्थान की टीम रही उपविजेता
18-02-2026 - 12:42 PM
18-02-2026 - 12:48 PM

नागपुरAG महाराष्ट्र ने भारतीय लेखा एवं लेखा विभाग (IA&AD) वेस्ट ज़ोन फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी चार मुकाबले जीतकर 12 अंकों के साथ खिताब अपने नाम किया। AG राजस्थान की टीम 7 अंकों के साथ उपविजेता रही। AG गुजरात (5 अंक) तीसरे, AG मध्य प्रदेश (4 अंक) चौथे और AG छत्तीसगढ़ बिना अंक के अंतिम स्थान पर रहा। इस टूर्नामेंट का आयोजन Office of the Accountant General (Audit – II), नागपुर द्वारा किया गया था।

टूर्नामेंट की उपविजेता टीम ने राजस्थान महालेखाकार कार्यालय में नवनियुक्त पीएजी ऑडिट-1 रामअवतार शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर कल्याण अधिकारी संजय भार्गव भी उपस्थित रहे। टीम के कप्तान अजय सैनी, टीम मैनेजर गणपत सिंह राठौर, कोच मोहम्मद अली और टीम के सभी साथियों ने रामअवतार शर्मा और संजय भार्गव के साथ फोटो भी खिंचाई। फोटो सैशन के बाद राम अवतार शर्मा ने उपविजेता रही AG राजस्थान की टीम को बधाई दी और नॉर्थ-साउथ जोन के मुकाबलों के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि टूर्नामेंट का आयोजन राउंड-रॉबिन आधार पर South East Central Railway Stadium में किया गया। यह प्रतियोगिता दत्ताप्रसाद शिरसाट, IAAS, महालेखाकार के संरक्षण में आयोजित की गई।

खिताब जीतने के साथ-साथ AG महाराष्ट्र और AG राजस्थान ने इंटर ज़ोनल फुटबॉल टूर्नामेंट 2025-26 के लिए क्वालीफाई किया है, जो 23 से 27 मार्च 2026 तक Kolkata में आयोजित होगा। वहाँ ये टीमें नॉर्थ, ईस्ट और साउथ ज़ोन की विजेता व उपविजेता टीमों से भिड़ेंगी।

AG महाराष्ट्र बनाम A.G. गुजरात (4-0)

मुकाबले की शुरुआत से ही AG गुजरात ने आक्रामक खेल दिखाया लेकिन दूसरे मिनट में अनिरबन पॉल ने नचिकेत पळव के कॉर्नर पर गोल कर AG महाराष्ट्र को बढ़त दिला दी। मजबूत डिफेंस में सुमित पुंडीर ने अहम भूमिका निभाई।
दूसरे हाफ में ज़ाहिद अख्तर (55वें मिनट), आकार धानु (72वें मिनट) और जंग बहादुर सिंह (76वें मिनट) के गोल से महाराष्ट्र ने शानदार जीत दर्ज की।
प्लेयर ऑफ द मैच: सुमित पुंडीर

AG मध्य प्रदेश बनाम AG छत्तीसगढ़ (3-0)

मध्य प्रदेश की ओर से फैज़ अंसारी (5वां मिनट), रविंद्र खरब (28वां मिनट) और राठी (45वां मिनट) ने गोल दागे।
प्लेयर ऑफ द मैच: सौरभ रावत

व्यक्तिगत पुरस्कार

पुरस्कार

खिलाड़ी

टीम

सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर

आलिम शेख

AG महाराष्ट्र

सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर

विशाल चहर

AG मध्य प्रदेश

सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर

रोहन कच्छप

AG गुजरात

सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड

अजय सैनी

AG राजस्थान

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

अकबर सिद्दीकी NP

AG महाराष्ट्र

 

समापन समारोह

मुख्य अतिथि डॉ. सिबिचेन के. मैथ्यू, IRS, महानिदेशक, राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी, नागपुर ने विजेता टीम AG महाराष्ट्र को ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है, जो कार्यस्थल और खेल दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन का आधार है।

दत्ताप्रसाद शिरसाट, IAAS, महालेखाकार (ऑडिट), नागपुर ने उपविजेता AG राजस्थान को ट्रॉफी प्रदान कर शुभकामनाएँ दीं।

अधिकारी एवं आयोजन सहयोग

  • रेफरी: एंड्रयू शेखर (PAG, कर्नाटक)
  • सेलेक्टर्स: आर. जॉनसन (PAG, तमिलनाडु), सतीश कुमार बग्गा (PAG, नयी दिल्ली)
  • मेडिकल सहायता: Max Super Specialty Hospital

अंतिम अंक तालिका (Final Points Table)

टीम

मैच

जीत

ड्रॉ

हार

अंक

AG महाराष्ट्र

4

4

0

0

12

AG राजस्थान

4

2

1

1

7

AG गुजरात

4

1

2

1

5

AG मध्य प्रदेश

4

1

1

2

4

AG छत्तीसगढ़

4

0

0

4

0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।