जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ी गई पाकिस्तानी महिला: लाहौर से जयपुर तक हड़कंप

<p><em><strong>राजस्थान के जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक पाकिस्तानी महिला को हिरासत में लिया गया है। इस महिला ने दावा किया है कि वह पाकिस्तान से है। युवती से पूछताछ के लिए इंटेलीजेंस अधिकारी भी पहुंचे। युवती के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले हैं और उसकी यात्रा के पीछे का सच अभी तक सामने नहीं आया है।</strong></em></p>

जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ी गई पाकिस्तानी महिला: लाहौर से जयपुर तक हड़कंप
29-07-2023 - 09:22 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

अलवर की अंजू और पाकिस्तानी सीमा हैदर हाल ही में राजस्थान में सुर्खियों में ही थी कि राजस्थान से ही एक और पाकिस्तानी महिला का मामला सामने आया है। जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पकड़ी गई महिला ने दावा किया है कि वह पाकिस्तान की रहने वाली है। वह यहां तीन साल से थी और अब पाकिस्तान जाना चाहती है। विस्तारा एयरलायंस के काउंटर पर जाकर महिला पाकिस्तान जाने के लिए पूछताछ कर रही थी। इसी बीच का एयरलायंस के कर्मचारियों ने सीआईएसएफ को इसकी जानकारी दी। इसके बाद फिर हड़कंप मच गया।
सीआईएसएफ ने की पूछताछ
महिला को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ ने हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद राजस्थान पुलिस को सौंप दिया है। महिला से पूछताछ के लिए आईबी, राजस्थान इंटेलीजेंस, बार्डर इंटेलीजेंस के अधिकारी पहुंचे। इस महिला के साथ दो और लोग बताए जा रहें हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जयपुर से पाकिस्तान के लिए कोई विमानन सेवा नहीं है तो फिर वह जयपुर एयरपोर्ट पर जाने के लिए क्यों पहुंची? दूसरी सबसे बड़ी बात जब उसके पास कोई कागजात नहीं थे तो उसकी यह पहचान कैसे हुई ?
युवती का नाम गजल नहीं बल्कि है शीला यादव
मालवीय नगर पुलिस की ओर से युवती से 2 घंटे की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि युवती का नाम गजल नहीं बल्कि है शीला यादव है। वह सोषल मीडिया के जरिये लाहौर निवासी युवक की करीब 1 साल पहले दोस्त बनी और अब उससे मिलने के लिए जा रही थी। वह तीन सालों से अपनी बुआ के पास रह रही थी। उसकी बुआ का घर श्रीमाधोपुर में है। वह सीकर से जयपुर बस में बैठकर आई थी। वह बिना बुआ को बताए ही पाकिस्तान जाने के लिए निकली थी। पुलिस फिलहाल युवती की जांच कर रही है। उसके पास कोई भी वैध दस्तावेज नहीं है। युवती को हवाईअडडे कौन छोड़कर कौन गया है उसकी जांच भी की जा रही है। बुआ से अनबन होने की बात भी सामने आ रही है। बुआ युवती को तीन साल पहले लाहौर से लेकर आई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।