पंकज त्रिपाठी के घर में रहती हैं 2 पत्नियां ! गांव से बुलाया मुंबई... मसला क्या है।

<p><em><strong>पंकज त्रिपाठी आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचने के लिए वह अपनी पत्नी मृदुला त्रिपाठी को धन्यवाद कहने से पीछे नहीं हटते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टर के घर में दो पत्नियां रहती हैं, जिनका खर्चा वे सालों से उठा रहे हैं। शॉकिंग है, लेकिन इस बात का खुलासा खुद पंकज ने किया है।&nbsp;</strong></em></p>

पंकज त्रिपाठी के घर में रहती हैं 2 पत्नियां ! गांव से बुलाया मुंबई... मसला क्या है।
03-01-2024 - 11:30 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कभी-कभी, सामान्य बातों के बीच में, प्यार हमें एक परी कथा देता है, जिसे हम अपने व्यस्त जीवन में भागते हुए अनदेखा कर देते हैं। हां, यह सच है, हमें अक्सर ये एहसास नहीं होता कि एक सामान्य दिखने वाले कपल की प्रेम कहानी असाधारण हो सकती है। जब आप प्यार में होते हैं, तो अक्सर ऐसे पल आते हैं, जहां उतार-चढ़ाव होते हैं, जो रिश्ते को और मजबूत करते हैं और इसका सटीक उदाहरण है, बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता पंकज त्रिपाठी और उनकी पत्नी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टर के घर में दो पत्नियां रहती हैं, जिनका खर्चा सालों से एक्टर उठा रहे हैं। 

पंकज त्रिपाठी आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचने के लिए वह अपनी पत्नी मृदुला त्रिपाठी को धन्यवाद कहने से पीछे नहीं हटते हैं। एक्टर के स्ट्रगल के दिनों में उनकी पत्नी ढाल बनकर ऐसे खड़ी रहीं कि उन्हें कभी मुश्किलों का एहसास ही नहीं हुआ और स्ट्रगल के 8 साल बड़े मजे में कट गए। पंकज त्रिपाठी ने खुद इसका खुलासा ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अमिताभ बच्चन से किया था। लेकिन 2 पत्नियों का मसला क्या है। इसका खुलासा हाल में खुद एक्टर ने किया था। पंकज त्रिपाठी ने ‘ओमकारा’, ‘दबंग 2’, ‘फुकरे’, ‘सिंघम रिटर्न’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘न्यूटन’, ‘स्त्री’, ‘लूडो’, ‘मिमी’ और ‘गुंजन सक्सेना’ जैसी फिल्मों में काम किया है। लोग उन्हें वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ और ‘क्रिमिनल जस्टिस’ में शानदार परफॉर्मेंस के लिए याद करते हैं।

घर में काफी लोकतांत्रिक माहौल बनाया
पंकज त्रिपाठी ने कहा, ‘मेरे घर में सिर्फ मेरी ही नहीं चली है। मैंने घर में काफी लोकतांत्रिक माहौल बनाया हुआ है। घर में कई बार मुझे लगता है कि मेरी असहमति है और पत्नी की इच्छा है तो कहता हूं कर लो भाई... मुझे लगता है कि हर किसी को पूर्ण स्वतंत्रता होनी चाहिए। यह आंशिक नहीं होनी चाहिए।’ एक इंटरव्यू में पंकज ने अपने स्ट्रगल के दौर के बारे में बताया था, जिसमें उन्होंने कहा कि एक समय मुंबई में आकर उनके पास कोई काम नहीं होता था, जिसके कारण उनकी पत्नी को एक स्कूल में टीचिंग करनी पड़ी। तब उनका घर पत्नी की सैलरी से चलता था। उन्होंने बताया था कि रोजमर्रा के खर्चों के लिए वह अपनी पत्नी की सैलरी पर निर्भर थे।

पहली मुलाकात दसवीं क्लास में

पंकज और मृदुल की पहली मुलाकात तब हुई थी, जब दोनों दसवीं क्लास में थे और तभी से तय कर लिया था कि दोनों लव मैरिज करेंगे। दोनों की मुलाकात मुश्किल से डेढ़ साल में एक बार होती थी, चिट्टियां भी लिखना शुरू कर दी और फोन पर भी बातें होने लगी। दोनों ने अपने परिवार को मना लिया और फिर 15 जनवरी, 2024 को शादी रचा ली। 

वे मेरे संघर्ष के दिन थे?

‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ के एक एपिसोड में पंकज त्रिपाठी ने अमिताभ बच्चन ने कहा था, ‘मैं 2004 में मुंबई आया था और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ 2012 में आई थी। इस बीच, 8 सालों में मैं क्या कर रहा था, किसी को नहीं पता। अब जब लोग मुझसे पूछते हैं कि आपके स्ट्रगल के दिन कैसे थे, तब मुझे लगता है कि वे मेरे संघर्ष के दिन थे?’ पंकज त्रिपाठी ने कहा था, ‘उस समय नहीं पता था कि वे मेरे मुश्किल दिन थे। मुझे इसका एहसास ही नहीं हुआ, क्योंकि मेरी पत्नी बच्चों को पढ़ाती थीं। वे टीचर थीं। हमारी जरूरतें सीमित थीं। हम छोटे घर में रहते थे। वे कमाती थीं, इसलिए हम आसानी से रह पा रहे थे।’ पंकज त्रिपाठी आखिर में पत्नी मृदुला त्रिपाठी का आभार जताते हुए बोले, ‘उनकी वजह से, मेरे संघर्ष में अंधेरी स्टेशन पर सोना नहीं लिखा था। वास्तव में मेरे घर में तो पत्नियां हैं..मतलब एक मेरी पत्नी वो और उनकी पत्नी मैं’।'
पंकज की आने वाली फिल्में
जल्द पंकज कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आएंगे, जिनमें ‘गुलकंद टेल्स’, ‘मिर्जापुर-3’, ‘मर्डर मुबारक’, ‘कड़क सिंह’, ‘मेट्रो’, ‘मैं हूं अटल’, ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।