अक्टूबर में ओटीटी पर मचेगा धमाल: ‘ओएमजी-2’ से लेकर ‘गदर-2’ तक, घर बैठे लीजिए इन 5 नई फिल्मों का आनंद

<p><em><strong>अगले महीने ओटीटी पर धमाल मचने वाला है, क्योंकि इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई कुछ बेहतरीन फिल्में अब ओटीटी पर अक्टूबर में रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट न सिर्फ सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म &lsquo;गदर-2&rsquo; का नाम शामिल है, बल्कि अक्षय कुमार की फिल्म &lsquo;ओएमजी-2&rsquo; भी इसमें शामिल है।</strong></em></p>

अक्टूबर में ओटीटी पर मचेगा धमाल: ‘ओएमजी-2’ से लेकर ‘गदर-2’ तक, घर बैठे लीजिए इन 5 नई फिल्मों का आनंद
27-09-2023 - 11:07 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इस साल जून से लेकर अगस्त तक कई ऐसी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं, जिस पर दर्शकों ने अपना भरपूर प्यार लुटाया, लेकिन कुछ दर्शक ऐसे भी रहे होंगे जो थिएटर जाकर इन फिल्मों को नहीं देख पाएंगे होंगे, तो ऐसे दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्टूबर में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 5 ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसका लोगों को काफी दिनों से इंतजार था। तो चलिए, आपको बताते हैं अक्टूबर में ओटीटी पर रिलीज होनी वाली नई फिल्मों के बारे में...
1. गदर 2: 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सनी देओल की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर-2’ अब तक बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाए हुए हैं। ये फिल्म अब तक कई थिएटर से अब तक नहीं उतरी है। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। खबरों की मानें तो यह फिल्म जी 5 पर 6 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
2. ओएमजी 2: अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ भी 11 अगस्त को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इस फिल्म को भी काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म ने भी रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया था। अब इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ सिनेमा पर रिलीज करने की तैयारी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म भी अक्टूबर को ओटीटी पर दस्तक दे सकती है, हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियली कोई घोषणा नहीं की गई है।
3. जरा हटके जरा बचके: विक्की कौशल और सारा अली खान की यह फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक असर देखने को मिला था। इस फिल्म में विक्की और सारा की जोड़ी को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। खबरों की मानें तो इस फिल्म को अक्टूबर में जिओ सिनेमा पर रिलीज किया जा सकता है, लेकिन रिलीज डेट की अभी घोषणा नहीं की गई है।
4. ड्रीम गर्ल 2: आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इस फिल्म को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का भी अच्छा खासा असर देखने को मिला था। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म को भी अक्टूबर में जी5 पर रिलीज किया जा सकता है। वैसे, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि यह फिल्म अक्टूबर में किस दिन रिलीज हो सकती है।
5. खुफिया: विशाल भारद्वाज द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित यह एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म अमर भूषण के जासूसी उपन्यास एस्केप टू नो व्हेयर पर आधारित है। इसमें तब्बू, अली फजल और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 5 अक्टूबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।