पेरिस में हड़कंप: बम की सूचना के बाद खाली करवाया गया एफिल टावर
<p><em><strong>फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित एफिल टावर में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर इलाके की तलाशी ली गई।</strong></em></p>
फ्रांस में बम की सूचना के बाद एफिल टावर को खाली कराया गया। हालांकि यह खबर बाद में अफवाह साबित हुई। गौरतलब है कि एफिल टावर दुनियाभर में प्रसिद्ध है और फ्रांस में टूरिस्ट के लिए आकर्षण का केंद्र है। पिछले साल यहां 6.2 मिलियन लोगों ने इसका लुफ्त उठाया था।
पूरे क्षेत्र की ली गई तलाशी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बम निरोधक विशेषज्ञों के साथ-साथ पुलिस ने भी एक मंजिल पर स्थित एक रेस्तरां सहित पूरे क्षेत्र की तलाशी ली है। एक प्रवक्ता ने कहा, ‘इस तरह की स्थिति में यह एक सामान्य प्रक्रिया है जो हालांकि दुर्लभ है।’
What's Your Reaction?