पहले जैकलीन और अब नोरा फतेही से पूछताछ, रंगदारी मामले से क्या है लिंक
फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू (इकनॉमिक ऑफेंस विंग) की टीम ने बुधवार,14 सितंबर को आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। जैकलीन से मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सवालों के अलावा ठग सुकेश चंद्रशेखर से उनके संबंधों, नजदीकियों को लेकर सवाल पूछे गए। सुकेश से उन्हें कितने गिफ्ट्स मिले हैं, वो कितनी बार सुकेश से मिली थीं, कितनी बार उससे फोन पर बात हुई.. ये सब सवाल पूछे गए। जैकलिन के बाद अब नोरा फतेही को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
नोरा, जैकलीन और लीना मारिया पाल का नाम
200 करोड़ से अधिक की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस नोरा फतेही, जैकलीन फर्नांडीज व लीना मारिया पाल पर करोड़ों रुपये खर्च किए थे। जिसमें कई गिफ्ट शामिल थे।
मनी लॉन्ड्रिंग का है केस
दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू ने सबसे पहले मामला दर्ज किया था। इसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत एफआईआर दर्ज कर जैकलीन व नोरा समेत अन्य से पूछताछ के बाद आरोप पत्र दायर किया।
नोरा को सुकेश ने गिफ्ट की थी महंगी कार
पुलिस लीना को पहले ही आरोपी बना चुकी है। पिछले दिनों इस मामले में नोरा से पूछताछ हुई थी, जिसमें उन्होंने सुकेश से महंगी गाड़ी गिफ्ट में मिलने का खुलासा किया था।
What's Your Reaction?