न्यूजठिकाना डॉट कॉम द्वारा प्रायोजित परिवर्तन क्रिकेट कप-2022 नयी दिल्ली में आयोजित, टीम प्रयास ने टीम उत्साह को हराया

न्यूजठिकाना डॉट कॉम द्वारा प्रायोजित परिवर्तन क्रिकेट कप-2022 नयी दिल्ली में आयोजित, टीम प्रयास ने टीम उत्साह को हराया
20-11-2022 - 09:05 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

नयी दिल्ली के कॉमन वेल्थ गेम्स विलेज क्रिकेट ग्राउंड में आज, रविवार 20 नवंबर को परिवर्तन क्रिकेट कप-2022 खेला गया। हिन्दी साहित्यकार और साहित्य प्रेमियों के परिवारों के सदस्यों के बीच खेले गये इस परिवर्तन कप को तेजी से विकसित होते न्यूजपोर्टल  Newsthikana.com ने प्रायोजित किया।

परिवर्तन कप के आयोजक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और देश के सुप्रसिद्ध साहित्यकार तेज प्रताप नारायण ने बताया कि परिवर्तन कप के लिए पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की मिश्रित टीमों के मध्य मैच खेले गये। पुरुषों का मैच टीम ' प्रयास ' और टीम ' उत्साह '  के बीच खेला गया। इस मैच में टीम ' प्रयास '  ने निर्धारित 15 ओवरों में 127 रन बनाये। इसके जवाब में टीम ‘उत्साह '  15 ओवर में सात विकेट पर 105 रन ही बना पाई। टीम उत्साह के कैप्टन नवीन कुमार को बेस्ट बैट्समैन और ओमेंद्र सचान को बेस्ट बॉलर घोषित किया गया। टीम प्रयास के शशितोश पटेल को मैन ऑफ द मैच और ऑलराउंडर  गौरव सचान को बेस्ट फील्डर के खिताब से नवाजा गया ।

तेज प्रताप ने बताया कि महिलाओं का मैच टीम ' तरंग ' और टीम 'उमंग' के बीच खेला गया जिसे टीम ' तरंग ' ने जीता। बच्चों की मिश्रित टीम ' शक्ति' और टीम ' ऊर्जा ' में हुए मुकाबले में टीम शक्ति ने जीत हासिल की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।