गुरुग्राम से लेकर जयपुर तक महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल... देश के प्रमुख शहरों के क्या हैं हाल
<p><em><strong>शनिवार के दिन कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। इसमें दिल्ली से सटे नोएडा, गुरुग्राम जैसे कई शहरों के नाम शामिल हैं।</strong></em></p>
शनिवार यानी 12 अगस्त, 2023 को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। कई शहरों में फ्यूल रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कई जगहों पर रेट्स में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं, कच्चे तेल की कीमत की बात करें तो इसमें बढ़त दर्ज की गई है। हफ्ते में आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल के दाम में 0.45 फीसदी की बढ़त दर्ज की जा रही है और यह 83.19 डॉलर प्रति बैरल पर है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम में 0.47 फीसदी की बढ़त दर्ज की जा रही है और यह 86.81 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
किन शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम
जयपुर- पेट्रोल 12 पैसे महंगा होकर 108.90 रुपये, डीजल 11 पैसे महंगा होकर 94.10 रुपये लीटर मिल रहा है।
नोएडा- पेट्रोल 34 पैसे महंगा होकर 96.92 रुपये, डीजल 33 पैसे महंगा होकर 90.08 रुपये लीटर मिल रहा है।
गुरुग्राम- पेट्रोल 4 पैसे महंगा होकर 108.58 रुपये, डीजल 4 पैसे महंगा होकर 89.84 रुपये लीटर मिल रहा है।
पटना- पेट्रोल 24 पैसे महंगा होकर 107.48 रुपये, डीजल 22 पैसे महंगा होकर 94.26 रुपये लीटर मिल रहा है।
अहमदाबाद- पेट्रोल 70 पैसे महंगा होकर 97.12 रुपये, डीजल 70 पैसे महंगा होकर 92.87 रुपये लीटर मिल रहा है।
आगरा- पेट्रोल 10 पैसे सस्ता होकर 96.28 रुपये, डीजल 10 पैसे सस्ता होकर 89.45 रुपये लीटर मिल रहा है।
अजमेर- पेट्रोल 38 पैसे महंगा होकर 108.58 रुपये, डीजल 34 पैसे महंगा होकर 93.81 रुपये लीटर मिल रहा है।
चार महानगरों में क्या हैं दाम
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये लीटर, डीजल 94.27 रुपये लीटर
नई दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर, डीजल 89.62 रुपये लीटर
चेन्नई- पेट्रोल 102.74 रुपये लीटर, डीजल 94.33 रुपये लीटर
What's Your Reaction?