DDA की पहले आओ पहले पाओ स्कीम का उठाएं लाभ और लें देश की राजधानी में अपना आशियाना
<p>अगर आपका सपना भी देश की राजधानी दिल्ली में फ्लैट का है तो अपने सपने को हकीकत में बदलने को तैयार हो जाइए..क्योंकि 24 नवंबर से दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की नई और अब तक की सबसे बड़ी आवासीय योजना के पहले चरण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है । इसके अंतर्गत एलआइजी व ईडब्ल्यूएस के फ्लैटों के लिए पंजीकरण होगा।</p>
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की नई और अब तक की सबसे बड़ी आवासीय योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया दो चरणों में शुरू होगी। योजना के अधिकांश फ्लैट द्वारका, लोकनायकपुरम व नरेला में हैं। पहला चरण 24 नवंबर से शुरू है । इसमें एलआइजी व ईडब्ल्यूएस के फ्लैटों के लिए पंजीकरण होगा।
जबकि इस योजना का दूसरा चरण नवंबर के अंत तक लांच होगा। इसमें फ्लैट ई-नीलामी करके आवंटित होंगे। पंजीकरण के साथ लोगों को कम से कम 20 दिन का समय दिया जाएगा। ई-नीलामी वाले फ्लैटों में एमआइजी, एचआइजी, सुपर एचआइजी और पेंट हाउस शामिल हैं।
पहले आओ, पहले पाओ के तहत पंजीकृत होंगे फ्लैट
ये फ्लैट पहले आओ, पहले पाओ के तहत इस योजना का दूसरा चरण नवंबर के अंत तक लांच होगा। इसमें फ्लैट ई-नीलामी करके आवंटित होंगे। पंजीकरण के साथ लोगों को कम से कम 20 दिन का समय दिया जाएगा। ई-नीलामी वाले फ्लैटों में एमआइजी, एचआइजी, सुपर एचआइजी और पेंट हाउस शामिल हैं।
दिल्ली के इन लोकेशन में फ्लैट खरीदने का मौका
फ्लैट देखने के बाद खरीदार अपनी लोकेशन और ब्लाक को तय कर सकते हैं। दूसरे चरण में कुल 1100 लग्जरी फ्लैट उपलब्ध रहेंगे। इनमें द्वारका सेक्टर-19 बी में बने पेंट हाउस, एचआइजी, सुपर एचआइजी शामिल हैं।
इनमें से कई फ्लैटों से गोल्फ व्यू भी मिलेगा, वहीं द्वारका सेक्टर-14 में 316 एमआइजी एवं लोकनायक पुरम में 647 एमआइजी फ्लैट्स भी योजना का हिस्सा होंगे।
पहले चरण के 28 हजार फ्लैटों में द्वारका सेक्टर-19 बी में 728 ईडब्ल्यूएस फ्लैट, सेक्टर-14 में 316 एलआइजी फ्लैट और 1008 ईडब्ल्यूएस फ्लैट शामिल हैं। लोकनायक पुरम में 224 ईडब्ल्यूएस फ्लैट शामिल हैं।
क्या होगी फ्लैट की कीमत?
श्रेणी न्यूनतम कीमत
EWS 11.5 लाख रुपये
LIG 23 लाख रुपये से
MIG एक करोड़ रुपये
HIG 1.4 करोड़ रुपये
सुपर HIG ढाई करोड़ रुपये
पेंटहाउस पांच करोड़ रुपये
What's Your Reaction?