राम जन्मभूमि की खुदाई में मिले अवशेष के फोटो जारी: 21 साल पहले एएसआई को मिले थे मूर्तियां, कलश और बर्तन

<p><em><strong>श्रीराम जन्मभूमि पर खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेषों की तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें कई मूर्तियां और पिलर दिख रहे हैं। ये 21 साल पहले यानी 2002 में एएसआई टीम को खुदाई के दौरान मिले थे। अवशेषों की संख्या करीब 50 है। इनमें 8 टूटे खंभे, 6 खंडित मूर्तियां, 5-6 मिट्टी के बर्तन और 6-7 कलश हैं।&nbsp;</strong></em></p>

राम जन्मभूमि की खुदाई में मिले अवशेष के फोटो जारी: 21 साल पहले एएसआई को मिले थे मूर्तियां, कलश और बर्तन
14-09-2023 - 08:52 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने ये तस्वीरें जारी की हैं। साधु-संतों ने दावा किया है कि ये अवशेष 500 साल पुराने हैं। ये 21 साल पहले रामलला मंदिर के गर्भगृह के चारों ओर खुदाई में मिले थे। जहां मिले हैं, वह विवादित स्थल पहले राम मंदिर था। अंग्रेजों के जमाने में इसके ऊपर अन्य धार्मिक ढांचा खड़ा कर दिया गया। बाद में मामला कोर्ट पहुंचा। एएसआई सर्वे हुआ, तो उस विवादित जगह से मंदिरों के यही अवशेष मिले, जो राम जन्मभूमि के सच साबित करने वाले मजबूत आधार बने। इन अवशेषों को इस समय अस्थायी मंदिर के निकास गेट पर गैलरी में रखा गया है। इन शिलाओं में देवी-देवताओं की कलाकृतियां उभरी हुई हैं। फोटो में मंदिरों में लगने वाले स्तंभ भी नजर आ रहे हैं।
रामलला के दर्शन के बाद निकलने पर गैलरी में दिखेंगे ये अवशेष
अवशेषों में काली कसौटी के पत्थर से बने पिलर यानी खंभे, पिंक सैंड स्टोन की बनी देवताओं की मूर्तियां, मिट्टी के कलश और मंदिर में लगे नक्काशीदार पत्थरों के टुकड़े शामिल हैं। इन अवशेषों को रामलला के अस्थायी मंदिर के निकास द्वार के पास सुरक्षित रखा गया है। रामलला के दर्शन कर निकलने के बाद भक्तों को यह गैलरी मिलती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।