Mauni Amavasya : मौनी अमावस्या पर माघ मेला जाने वाले श्रध्दालुओं के लिए पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त , पहले से देख कर जाएं कहाँ कर सकते हैं वाहन-पार्किंग  

<p><strong>Mauni Amavasya : </strong>21 जनवरी से &nbsp;से मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज की ओर से 2800 बसें चलाई जाएंगी। &nbsp;इस दिन संभावित भीड़ को देखते हुए प्रयागराज में सारी व्यवस्था को नए सिरे से बनाते हुए लागू किया गया है। वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 10 क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारियों की मौजूदगी में बनाई गई बसों के संचालन की योजना के तहत इस दौरान 2800 बसों के संचालन का निर्णय लिया गया। इसके अलावा 200 बसें रिजर्व में भी रहेंगी।&nbsp;</p>

Mauni Amavasya : मौनी अमावस्या पर माघ मेला जाने वाले श्रध्दालुओं के लिए पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त , पहले से देख कर जाएं कहाँ कर सकते हैं वाहन-पार्किंग  
20-01-2023 - 07:20 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्रयागराज में श्रद्धालु यहां करें पार्किंग
माघ मेले में भीड़ को देखते हुए पार्किंग के लिए कुछ जगहों का निर्धारण किया गया है। माघ मेला क्षेत्र में बने हेलीपैड पार्किंग के अलावा काली सड़क पर यातायात पुलिस लाइन के ठीक सामने बगल में बनी पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर सकते हैं। पांटून पुल वर्कशाप और गल्ला मंडी दारागंज में गाड़ी पार्क करने की सुविधा है। 

मौनी अमावस्या पर संगम में होगा शाही स्नान, पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कैसे करेगा हाई टेक निगरानी

वैकल्पिक  पार्किंग व्यवस्था में इन जगहों पर
मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने पर मिर्जापुर और रीवा की ओर से आने वाले वाहनों को लेप्रोसी चौराहा के ठीक बगल में नव प्रयागम पार्किंग और एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट के पास वाले पार्किंग पर वाहनों को पार्क कराया जाएगा। 

इन जिलों से आने वाले यहां कर सकते हैं पार्किंग
कानपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को केपी कॉलेज, सीएमपी कॉलेज, जीआईसी मैदान पार्किंग पर अपना वाहन पार्क करना पड़ेगा। वहीं वाराणसी की तरफ से आने वाले वाहनों को कटका तिराहा से डायवर्ट करते हुए मेला कछार और त्रिवेणीपुरम पार्किंग में रोक जाएगा।  इसके अलावा लखनऊ और प्रतापगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को कर्नलगंज इंटर कॉलेज, भारत स्काउट, मूकबधिर कॉलेज और एमएनएनआईटी पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।