तीन बार नेशनल खेल चुकीं महिला टीचर 'मीरा' जेंडर बदलकर बनी 'आरव', स्टूडेंट से रचाई शादी

<p><em><strong>राजस्थान से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तीन बार नेशनल खेल चुकीं एक प्लेयर ने अपना जेंडर चेंज करवा कर अपनी ही छात्र व कबड्डी खिलाड़ी से विवाह&nbsp; लिया। इस शादी से दोनो के परिवारजन बहुत खुश है और उनको इस शादी से कोई परेशानी नही है। इस शादी की चर्चा हर जगह हो रही है। राजस्थान के भरतपुर डीग में मीरा से आरव बने पीटी टीचर ने स्टूडेंट और नेशनल लेवल प्लेयर कल्पना से शादी रचा ली है. मीरा ने 2019 में जेंडर चेंज सर्जरी शुरू की थी. जिसके बाद 2022 में मीरा पूरी तरह जेंडर चेंज करवाकर आरव बन गई. इस दौरान कल्पना ने उसका पूरा साथ दिया था।</strong></em></p> <p>&nbsp;</p>

तीन बार नेशनल खेल चुकीं महिला टीचर 'मीरा' जेंडर बदलकर बनी 'आरव', स्टूडेंट से रचाई शादी
08-11-2022 - 01:16 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

गौरतलब है कि, डीग की रहने वाली मीरा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय नगला में फिजिकल टीचर के पद पर तैनात है। गांव की रहने वाली कल्पना भी इस स्कूल में पढ़ती थीं। कल्पना कबड्डी की अच्छी खिलाड़ी हैं, वह तीन बार नेशनल खेल चुकी हैं। स्कूल में मिलने-जुलने के दौरान फिजिकल टीचर मीरा और कल्पना के बीच प्यार हो गया। मीरा और कल्पना के बीच प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। मगर, दोनों के बीच जेंडर को लेकर अड़चनें आ रही थीं।

 राजस्थान के भरतपुर डीग में मीरा से आरव बने पीटी टीचर ने स्टूडेंट और नेशनल लेवल (PT teacher Changed her gender in Bharatpur) प्लेयर कल्पना से शादी रचा ली है. मीरा ने 2019 में जेंडर चेंज सर्जरी शुरू की थी. जिसके बाद 2022 में मीरा पूरी तरह जेंडर चेंज करवाकर आरव बन गई. इस दौरान कल्पना ने उसका पूरा साथ दिया था.

2019 से 2021 के दौरान कई सर्जरी हुईं 

इसके बाद मीरा ने साल 2019 में जेंडर चेंज कराने का फैसला लिया। कई बार सर्जरी करवाई. जेंडर चेंज प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह मीरा से आरव बन गईं। इसके बाद 4 नवंबर को अपनी स्टूडेंट कल्पना से शादी रचा ली। इस शादी से दोनों के परिवार बेहद खुश हैं. आरव की चार बड़ी बहनें हैं और सभी शादीशुदा हैं। आरव कुंतल ने बताया, “मैं फीमेल कोटे से सरकारी स्कूल में शिक्षक बना था। स्कूल में पढ़ने वाली लड़की कल्पना अच्छी खिलाड़ी थी। मैंने अपना जेंडर चेंज कराया, तो कल्पना ने मेरा पूरा साथ दिया। दोनों परिवारों के बीच पहले से ही काफी मेलजोल था और दोनों ही परिवार शादी के लिए सहमत थे। फिलहाल नौकरी के कागजात में नाम परिवर्तन और फीमेल से मेल जेंडर कराने के लिए काफी परेशानी हो रही है।

दुल्हन बनी कल्पना

वहीं, दुल्हन बनी कल्पना ने बताया, “मुझे फिजिकल टीचर मीरा से प्यार हो गया था। इसके बाद तीन साल में कई सर्जरी कराकर मीरा ने अपना जेंडर चेंज करा लिया। वो लड़की से लड़का बन गईं. मैं आरव के साथ शादी करके बेहद खुश हूं। दोनों परिवारों की सहमति के बाद ही हमने शादी की है।

जेडर चेंज कराने वाले आरव के पिता बीरी सिंह ने बताया, “मेरे पांच लड़कियां थी और कोई बेटा नहीं था। सबसे छोटी बेटी मीरा लड़की होकर भी लड़कों के जैसी रहती थी, उसकी सभी हरकतें लड़कों वाली थीं। लड़कों के साथ ही खेलती थी. अब उसने अपना जेंडर चेंज करा लिया है। मुझे बहुत खुशी है कि आरव और कल्पना की शादी हो गई है।

कल्पना दुबई में खेलने जाएगी,तो वही आरव भी नेशनल प्लेयर

कल्पना कबड्डी की होनहार खिलाड़ी है। डीग के गांव नगला मोती निवासी कल्पना ने 10वीं में पढ़ाई के दौरान कबड्डी कोच मीरा कुंतल (अब आरव) के निर्देशन में पहली बार राज्य स्तर पर कबड्डी में परचम फहराया। कल्पना ने कक्षा 11वीं व 12वीं में भी स्टेट लेवल पर खेलने के साथ ग्रेजुएशन के दौरान नेशनल लेवल पर 2021 में दमखम दिखाया। कल्पना अब जनवरी में इंटरनेशनल प्रो-कबड्डी में भाग लेने दुबई जाएगी। वर्ष 2016 से राज. मा. वि. नगला मोती में शारीरिक शिक्षक मीरा कुंतल भी उत्कृष्ट खिलाड़ी रही है। मीरा क्रिकेट में नेशनल लेवल पर 3 एवं हॉकी में 4 बार खेल चुकी है। अब आरव अपने विद्यालय के विद्यार्थियों को कबड्डी और वालीबॉल की कोचिंग दे रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।