पानी की टंकी पर चढ़ी भाजपा विधायक, 10 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा

<p><em><strong>क्षे़त्र में बढ़ती चोरी-डकैती की घटनाओं के विरोध में बूंदी से भाजपा विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया</strong></em></p>

पानी की टंकी पर चढ़ी भाजपा विधायक,  10 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा
08-11-2022 - 08:43 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान के बूंदी में भाजपा की महिला विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। मेघवाल क्षेत्र में लगातार हो रहीं चोरी-डकैती की घटनाओं और कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर मुखर हुईं।  
मामला बूंदी जिले के कापरेन का है। यहां बीजेपी विधायक चंद्रकांता मेघवाल, बीजेपी जिला अध्यक्ष छितरलाल राणा समेत बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 10 घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। विधायक मेघवाल ने बताया कि पिछले 15 दिन में कापरेन में चोरी डकैती की 15 घटनाएं सामने आई हैं। इनमें 25-30 लाख रुपए लूटे गए हैं। लेकिन पुलिस एक भी घटना में आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। उन्होंने जिला प्रशासन को कार्रवाई करने के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन जब पुलिस प्रशासन सफल नहीं हुआ, तो बीजेपी विधायक ने इस अनोखे अंदाज में प्रदर्शन करने का फैसला किया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और विधायक चंद्रकांता मेघवाल से बात की। उन्होंने दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने का आदेश दिया। इसके बाद चंद्रकांता मेघवाल ने अपना प्रदर्शन खत्म किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।