25 को पीएम जयपुर में... ट्रैफिक अलर्ट: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रहेंगे मोदी
<p>पीएम मोदी दोपहर 2 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ उतरेंगे, जिसके बाद दोनों का आमेर जाने का कार्यक्रम हैं। शाम 7 बजे तक मोदी जयपुर में रहेंगे। इस दौरान मोदी का एक पैदल रोड शो करने का भी कार्यक्रम रखा गया हैं।</p>
25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रांे के जयपुर दौरे को लेकर आज एसपीजी और जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एयरपोर्ट से लेकर आमेर महल तक का विजिट किया। इस दौरान सुरक्षा इंतेजामों को लेकर एसपीजी जयपुर कमिश्नरेट पुलिस को कई बदलाव करने के लिए कहा हैं। वहीं, पीएम मोदी दोपहर 2 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ उतरेंगे, जिसके बाद दोनों का आमेर जाने का कार्यक्रम हैं। शाम 7 बजे तक मोदी जयपुर में रहेंगे। इस दौरान मोदी का एक पैदल रोड शो करने का भी कार्यक्रम रखा गया हैं। इसी प्रोग्राम को देखते हुए जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने अपना रोड प्लान बनाया हैं। जिस में, 25 तारीख को दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक जयपुर एयरपोर्ट से जवाहर सर्किल, जवाहर लाल नेहरु मार्ग, रामनिवास बाग, चारदीवारी (वॉलसिटी), जलमहल के सामने, आमेर फोर्ट जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक के मूवमेंट को रोके जाने की व्यवस्था की गई हैं।
जाम में फंसे एम्बुलेंस चालक को फोन पर सहायता
नए ट्रैफिक प्लान के मुताबिक एम्बुलेंस अगर जाम में फंसे तो जिस पॉईंट पर तैनात पुलिसकर्मी की नजर में दिखेंगे उन्हें तो यातायातकर्मी स्वतः ही यातायात से त्वरित रूप से निकालेंगे लेकिन यदि कोई एम्बुलेंस एवं आवश्यक सेवाओं के वाहन चालक जो यातायात में कहीं पीछे फंसे हो और पॉइन्ट से दृश्य नहीं हो तो वह यातायात नियन्त्रण कक्ष पर फोन करके सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए लगभग 100 ट्रैफिक वार्डन्स का सहयोग लिया जाएगा व उक्त योजना के प्रायोगिक परीक्षण के सफल होने पर भविष्य में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान भी इस योजना को उपयोग में लिया जा सकेगा। एम्बुलेंस एवं आवश्यक सेवाओं के वाहनों को बिना रुके चलाया जाएगा।
What's Your Reaction?