अयोध्या में विराजे रामलला: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में किए देव दर्शन

<p>रामभूमि पर शंखनाद और श्रीराम की जयघोष के बीच सोमवार को नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। संकल्प से सिद्धि, हर्ष और उत्कर्ष के दिन इस युगांतर और अलौकिक क्षण को देखकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शीश नवाया। जयपुर के प्रतापनगर स्थित प्रेम मंदिर से मुख्यमंत्री ने रामभक्तों के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण देखा।</p>

अयोध्या में विराजे रामलला: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में किए देव दर्शन
23-01-2024 - 04:53 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

रामभूमि पर शंखनाद और श्रीराम की जयघोष के बीच सोमवार को नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। संकल्प से सिद्धि, हर्ष और उत्कर्ष के दिन इस युगांतर और अलौकिक क्षण को देखकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शीश नवाया। जयपुर के प्रतापनगर स्थित प्रेम मंदिर से मुख्यमंत्री ने रामभक्तों के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण देखा। शर्मा ने कहा कि सकल मनोरथ के दिन देश में नए सांस्कृतिक युग की शुरुआत हुई है। आज अयोध्या में ही नहीं बल्कि हर व्यक्ति के मन में भगवान राम विराजमान हुए हैं।
शर्मा ने कहा कि राम के राघव रूप को देखकर वर्षों का स्वप्न साकार हुआ है। राम हमारे रोम-रोम में हैं। इससे पहले उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राम दीपावली पर शुभकामनाएं देकर कहा कि दुनिया आज रामलला का ऐतिहासिक धार्मिक उत्सव मना रही है। भगवान राम ने अपने जीवन में सत्य, धर्म और प्रेम मूल्यों का पालन किया है, उसी तरह हमें भी उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात कर सशक्त व नैतिक समाज के निर्माण में अहम जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
सीएम शर्मा ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। इसमें राज्य सरकार द्वारा संत-महंत एवं पुजारियों का सम्मान किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अन्तर्गत अयोध्या में भगवार राम मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। प्रतापगढ़ के सीतामाता वन्य जीव अभ्यारण्य में वनपथ, पुलिया निर्माण तथा पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विकास कराने के साथ कई कार्य होंगे।
श्याम रूप को देख नम हुई आंखें
प्रेम मंदिर पर सीधा प्रसारण देखने पहुंचे श्रद्धालुओं की आंखें रामलला की पहली अद्भुत छवि देखते हुए नम हुईं। यहां मंदिर ट्रस्ट द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बगरू विधायक कैलाश वर्मा, नगर निगम ग्रेटर जयपुर के उप महापौर पुनीत कर्नावट, संत अमितासन दास महाराज सहित अन्य जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु उपस्थित थे।
मंगल मंदिर और देहलावास मंदिर में की पूजा
मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह मानसरोवर के मंगल मंदिर (राम दरबार) और देहलावास बालाजी मंदिर में भी विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश में खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए कामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।