देश में कोविड- 19 के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी अलर्ट, आनन-फानन में कर डाली है उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

<p><em>तेजी से बढ़ते कोविड- 19 के मामलों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी&nbsp; के माथे पर एक बार फिर चिंता की लकीरें खींच दी हैं और इसीलिए &nbsp;उन्होंने वर्तमान स्थिति तथा जन स्वास्थ्य क्षेत्र की तैयारियों पर आज (22 मार्च) एक उच्चस्तरीय बैठक की।</em></p>

देश में कोविड- 19 के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी अलर्ट, आनन-फानन में कर डाली है उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
22-03-2023 - 07:55 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के 1,134 नये मामले दर्ज किये गये हैं, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 7,026 पहुंच गयी है।

कल 5 राज्यों में हुई एक एक मृत्यु 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय  की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार  देश में अब तक कोविड- 19 के 4 करोड़ 46 लाख 98 हजार 118 मामले दर्ज हुए हैं। मंगलवार यानी 21 मार्च को राजधानी दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और केरल में कोरोना महामारी  की वजह से एक-एक मरीज की मौत हुई। जिसके बाद अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5.30 लाख से अधिक हो गई है।

डेली पॉजिटिव रेट में हो रहा इज़ाफ़ा 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि देश में कोरोना की डेली पॉसिटिव रेट  इस समय 1.09 प्रतिशत है। जबकि साप्ताहिक स्तर पर कोविड-19 महापारी से पीड़ित लोगों की पॉजिटिव रेट  0.98 फीसदी है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश में अब रिकवरी रेट  बढ़कर 98.79 फीसदी पहुंच गया है।

 पीएम मोदी के साथ बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीन पवार, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, ICMR के राजीव बहल, नीति आयोग से वीके पॉल, गृह सचिव अजय भल्ला तथा PMO के अधिकारी आदि मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।