बॉलीवुड पर बरसे बाबा रामदेव: सलमान ड्रग्स लेता है, एक्ट्रेसेज का तो भगवान मालिक है

<p><em><strong>योग गुरु बाबा रामदेव ने हाल ही एक इवेंट के दौरान बॉलीवुड पर तीखे आरोप लगाए है।</strong></em></p>

बॉलीवुड पर बरसे बाबा रामदेव: सलमान ड्रग्स लेता है, एक्ट्रेसेज का तो भगवान मालिक है
16-10-2022 - 11:02 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

नशाखोरी के खिलाफ और स्वदेशी आयुर्वेद और योग के प्रसार में जुटे योग गुरु बाबा रामदेव बाॅलीवुड पर अपने सख्त रवैये के लिए जाने जाते हैं। अब बाबा रामदेव ने शनिवार को मुरादाबाद में हुए आर्यवीर और वीरांगना सम्मेलन में नशे पर वार करते हुए सबसे पहले बॉलीवुड पर निशाना साधा। बाबा रामदेव ने कहा कि बड़े-बड़े फिल्म स्टार्स ड्रग्स लेते हैं और पूरी फिल्म इंडस्ट्री इसकी चपेट में है। बाबा रामदेव ने दावा किया कि सलमान खान भी ड्रग्स लेते हैं।
एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा ने लोगों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि षाहरुख खान का बेटा ड्रग्स लेने के आरोप में पकड़ा गया था और वह जेल भी गया। रामदेव बोले, सलमान भी ड्रग्स लेता है। लेकिन आमिर ड्रग्स लेता है या नहीं, यह पता नहीं। पूरा बॉलीवुड आज ड्रग्स की चपेट में है। रामदेव ने आगे कहा कि एक्ट्रेसेज का तो भगवान ही मालिक है।
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को अक्टूबर 2021 में मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन 6 महीने बाद आर्यन को एनसीबी ने इस मामले में क्लीन चिट दे दी थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।