G7 समिट में दिखा भारत का कद ,पीएम मोदी-जो बाइडेन और ऋषि सुनक यूँ लगे गले कि मच गयी धूम

<p>जापान के हिरोशिमा में आयोजित G-7 समिट के दौरान उस वक्त सभी बस देखते रह गए, जब कुर्सी पर बैठे प्रधानमंत्री मोदी से मिलने खुद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पहुंचे। फिर दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया। ये वीडियो पूरे इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।&nbsp;</p>

G7 समिट में दिखा भारत का कद ,पीएम मोदी-जो बाइडेन और ऋषि सुनक यूँ लगे गले कि मच गयी धूम
20-05-2023 - 05:46 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मोदी अपनी कुर्सी से उठे और...
पीएम मोदी जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर हिरोशिमा में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है पीएम मोदी का जापानी प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी ने स्वागत किया। इस दौरान दोनों मजाकिया अंदाज में मिले। बाद में प्रधानमंत्री मोदी आकर हॉल में बैठ गए। पीएम मोदी के एक तरफ दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति और फ्रांस के राष्ट्रपति बैठे थे। तभी दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्राध्यक्ष ,अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन हॉल में प्रवेश करते हैं। वो पीएम मोदी की ओर बढ़ने लगे। अमेरिका प्रेसिडेंट के आने का पता चलने पर प्रधानमंत्री मोदी भी विनम्र भाव से अपनी कुर्सी से उठे और जो बाइडेन से गर्मजोशी से मिले और दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया।इससे पहले, जापान में चल रहे G7 देशों के शिखर सम्मेलन में पहुंचे पीएम मोदी का जापानी प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी ने स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बैठक में ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने गले लगाकर एक दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन किया।<

Indian PM Modi, US President Biden hug at G7 outreach summit in Hiroshima @WIONews pic.twitter.com/ySVuVj9aXn — Sidhant Sibal (@sidhant) May 20, 2023

/p>

सुनक ने की तस्वीरें शेयर
प्रधानमंत्री मोदी ने इस बैठक में ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक से भी मुलाकात की। यहां भी दोनों नेताओं ने गले लगाकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। ब्रिटेन पीएम सुनक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर गले मिलने की तस्वीरें भी शेयर की है। <

Meetings with allies and friends on Day 2 @G7 pic.twitter.com/3DlQ200l2C — Rishi Sunak (@RishiSunak) May 20, 2023

/p>

अमेरिका की आधिकारिक यात्रा से पहले की थी ये मुलाकात 
गौरतलब है कि, जो बाइडन के साथ बैठक आज प्रधानमंत्री मोदी की 21 से 24 जून तक होने वाली अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा से पहले हुई है। वहां उनकी मेजबानी व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी करेंगी। 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 7 समिट में हिस्सा लेने के लिए जापान गए हुए हैं। वे 6 दिनों के विदेश दौरे पर हैं। इन 6 दिनों में पीएम मोदी जापान, पापुआ न्यु गिनी और ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे। पीएम की यात्रा का पहला पड़ाव जापान का हिरोशिमा शहर है, जहां वह जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस बार जी-7 की 49वीं समिट में भारत को बतौर गेस्ट नेशन इनवाइट किया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।