पीएम मोदी ने यूएस संसद को संबोधन के दौरान कमला हैरिस को कहा कुछ ऐसा कि वो भी मुस्कुरा दीं
<p><em>भारत के<strong> </strong>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरुवार को अमेरिकी संसद में भाषण देने का मौका मिला। इस भाषण में उन्होंने भारत और अमेरिका के संबंधों और दोनों देशों की साझी विरासत की बात कही। संसद को दिये गये भाषण के दौरान अमेरिकी सांसदों ने कई बार पीएम मोदी के सम्मान में खड़े होकर तालियां बजायीं। भाषण के दौरान मंच पर बैठीं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की ओर इशारा करते हुए पीएम मोदी ने कुछ ऐसा कह दिया कि वे भी मुस्कुराने पर मजबूर हो गयीं और पूरा सदन एक बार फिर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज गया।</em></p> <p> </p>
क्या कहा हैरिस की ओर इशारा करके मोदी ने
पीएम मोदी ने भारत और अमेरिका के संबंधों पर बात करते हुए कमला हैरिस की ओर इशारा करते हुए कहा, 'अमेरिका की स्थापना एक समान दृष्टिकोण वाले लोगों से प्रेरित थी। अपने पूरे इतिहास में, आप दुनिया भर के लोगों को गले लगाते हैं और आपने उन्हें अमेरिकी सपने में समान भागीदार बनाया है। यहां लाखों लोग हैं जिनकी जड़ें भारत में हैं, उनमें से कुछ इस कक्ष में गर्व से बैठे हैं और एक तो मेरे पीछे ही हैं।'
अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'लोकतंत्र हमारे पवित्र और साझा मूल्यों में से एक है। पूरे इतिहास में एक बात स्पष्ट रही है कि लोकतंत्र वह भावना है जो समानता और सम्मान का समर्थन करती है। लोकतंत्र वह विचार है जो बहस और चर्चा का स्वागत करता है। लोकतंत्र वह संस्कृति है जो विचार और अभिव्यक्ति को पंख देती है। भारत को प्राचीन काल से ही ऐसे मूल्यों का सौभाग्य प्राप्त है। लोकतांत्रिक भावना के विकास में भारत लोकतंत्र की जननी है।'
What's Your Reaction?