चर्चा में पीएम मोदी का राजस्थानी बंधेज साफा, कर्तव्य पथ पर बसंत पंचमी के रंग में रंगे दिखे प्रधानमंत्री

<p><em><strong>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत और भारतीयता की ब्रांडिंग का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देते। उन्होंने राष्ट्रीय पर्वों पर भारत की शान साफा और पगड़ी को पहनकर समारोह को भारतीयता के रंग में रंगा है। पीएम की पगड़ी यानी&nbsp;साफा हर बार चर्चा का विषय रहता है। इस बार भी उनका साफा चर्चा में रहा।&nbsp;</strong></em></p>

चर्चा में पीएम मोदी का राजस्थानी बंधेज साफा, कर्तव्य पथ पर बसंत पंचमी के रंग में रंगे दिखे प्रधानमंत्री
28-01-2023 - 12:42 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे विशेष अवसरों पर खास पगड़ी में नजर आते हैं। गणतंत्र दिवस 2023 के समारोह में भी पीएम मोदी एक खास और बेहद आकर्षक पगड़ी यानी साफे में नजर आए। बसंत पंचमी के अवसर पर गणतंत्र दिवस परेड समारोह में पीएम मोदी की पगड़ी बसंती संदेश दे रही थी। पीएम मोदी अब तक बंधेज वर्क की पगड़ी में ज्यादा नजर आए हैं। इस बार भी उनकी पगड़ी बंधेज वर्क की थी। इसमें पीला और केसरिया रंग नजर आ रहा था।
2015 में गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रंगीन राजस्थानी बंधनी पगड़ी पहनी थी। वर्ष 2016 में गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी ने पीले रंग की पगड़ी पहनी थी। 2017 में गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री ने गुलाबी रंग में सफेद बॉर्डर वाली पगड़ी पहनी थी। 2018 के गणतंत्र दिवस में रंगीन पगड़ी पहनी थी, जिसमें लाल और पीला रंग ज्यादा था। साल 2019 में गणतंत्र दिवस पर सुनहरी धारियों वाली लाल रंग की पगड़ी पहनी थी।
केसरिया और पीले रंग के प्रधानमंत्री के साफे पर हरे और नीले रंग का डिजाइन भी नजर आया। इसके बाद प्रधानमंत्री गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए कर्तव्य पथ पहुंचे, उनके वहां पहुंचने के कुछ ही देर बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर मुख्य समारोह स्थल पहुंचीं। प्रधानमंत्री ने उनकी अगवानी की।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।