Republic Day : गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नयी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा, मिस्त्र के राष्ट्रपति रहे मुख्य अतिथि

<p><em>Republic Day :&nbsp;हिन्दुस्थान यानी भारत आज, 26 जनवरी 2023 को अपना 74वां गणतंत्र दिवस) मना रहा है। पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सुबह राष्ट्रीय समारोह मनाया गया। हमेशा की तरह गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इसके बाद कर्तव्य पक्ष पर भारत के स्वदेशी सैन्य कौशल, सांस्कृतिक विविधता और नारी शक्ति का प्रदर्शन करती गणतंत्र दिवस परेड निकाली गई। इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, परंपरागत रूप से विशिष्ट&nbsp;पगड़ी पहने&nbsp;प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के&nbsp;अलावा&nbsp;गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , वित्त&nbsp;मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कैबिनेट के लगभग सभी मंत्री&nbsp; मौजूद रहे।</em></p> <p>&nbsp;</p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Republic Day : गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नयी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा, मिस्त्र के राष्ट्रपति रहे मुख्य अतिथि
26-01-2023 - 01:59 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

Republic Day : कर्तव्यपथ पर आज णतंत्र दिवस परेड की सलामी ले​ते ही ऐसा करने वाली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला बन गई हैं. इससे पहले यह मौका प्रतिभा देवी पाटिल पाटिल को मिल चुका है. द्रौपदी मुर्मू द्वारा परेड की सलामी लेते ही कर्तव्यपथ पर झाकियों का सिलसिला भी शुरू हो गया। यूं तो विभिन्न राज्यों की ओर से देश की संस्कृति के भिन्न-भिन्न रंगों को बिखेरने वाली झांकियां देखने को मिलीं लेकिन भगवद गीता डिजाइन पर आधारित हरियाणा की झांकी ने सबका मन मोह लिया। इस झांकी में प्रभु कृष्ण को अर्जुन के सारथी के रूप में थे और उन्हें गीता का ज्ञान देते हुए दिखाया गया। इसी तरह उत्तर प्रदेश में अयोध्या में तीन दिवसीय दीपोत्सव की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही।

केवल राज्यों की झांकियां ही नहीं देश की उन्नत तकनीक और सैन्य कौशल का भी प्रदर्शन दर्शनीय रहा। फ्लाई पास्ट में राफेल, मिग-29, एसयू-30, सुखोई-30 एमकेआई जगुआर, सी-130, सी-17, डोर्नियर, डकोटा, एलसीएच प्रचंड, अपाचे, सारंग और एईडब्ल्यूएंडसी जैसे पुराने और आधुनिक विमान/हेलीकॉप्टर कर्तव्य पथ के ऊपर, बाज, प्रचंड, तिरंगा, तंगैल, वजरंग, गरुड़, भीम, अमृत और त्रिशूल सहित विभिन्न रूपों को प्रदर्शित करते हुए आसमान में गर्जना की. राफेल लड़ाकू विमान द्वारा समापन वर्टिकल चार्ली युद्धाभ्यास किया गया। इसके अलावा कदम दाल करते भारतीय सैनिकों को देखकर न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही नहीं बल्कि उत्सव को देखने आये श्रमजीवी और बच्चे भी भी अपने स्थान पर खड़े हो गये। उल्लेखनीय है कि इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर श्रमजीवियों को अग्रिम पंक्ति में बिठाकर विशेष सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वापस चची गयीं तो प्रधानमंत्री ने पैदल और फिर अपनी कार के फुटरेस्ट पर खड़े होकर उत्सव में आये लोगों का हात हिलाकर अभिवादन किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।