सस्ते टमाटर के लिए धक्कामुक्की: जयपुर में बुलानी पड़ी पुलिस

<p><em><strong>सेंटर पर ज्यादा भीड़ होने से लोगों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसके कारण बिक्री रोकनी पड़ी। फिर कुछ समय बाद पुलिस की मौजूदगी मे बिक्री शुरू की गई।</strong></em></p>

सस्ते टमाटर के लिए धक्कामुक्की: जयपुर में बुलानी पड़ी पुलिस
06-08-2023 - 10:57 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जयपुर में शनिवार को केंद्रीय एजेंसी राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ ने 4 जगहों पर 70 रुपए किलो के रेट में टमाटर बेचे। टमाटर बेचने का समय सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक का था। इस दौरान रामनगर स्थित सेंटर पर ज्यादा भीड़ होने से लोगों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसके कारण बिक्री रोकनी पड़ी। फिर कुछ समय बाद पुलिस की मौजूदगी मे बिक्री शुरू की गई।
70 रुपए किलो टमाटर की स्टॉल 
चारों जगहों पर कुछ ही देर में 4000 किलो टमाटर बिक गए। इससे आज भी बड़ी संख्या में जनता को हताश और निराश ही खाली हाथ घर लौटना पड़ा। दरअसल, राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ द्वारा आज जयपुर के महेश नगर में पार्क के नजदीक, संसार चंद्र रोड़ आनंद भवन के नजदीक, वैशाली नगर क्वींस शुभाशीष होम के नजदीक और रामनगर सोडाला पर रामनगर मेट्रो स्टेशन के नजदीक 70 रुपए किलो टमाटर की स्टॉल लगाई गई थी।
पुलिस की मौजूदगी में टमाटर की बिक्री
सुबह 10 बजे से पहले ही लोगो की भीड़ उमड़ गई। इसके बाद जैसे ही 10 बजे से टमाटर की बिक्री शुरू हुई। उम्मीद से ज्यादा लोगों की भीड़ होने ही वजह से धक्का-मुक्की शुरू हो गई। जिसके बाद कुछ देर के लिए टमाटर की बिक्री रोक पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में फिर से टमाटर की बिक्री शुरू की गयी।
सुबह से लाइन में लगे रहे लोग

इस दौरान टमाटर खरीदने रामनगर के सेंटर पर पहुंचे भैरू राम ने बताया- मैं सुबह 10 बजे दुकान खोलता हूं। इसलिए 9 बजे ही यहां आ गया था। मेरे आने से पहले ही लोगो की भीड़ लग चुकी थी। टमाटर की पिकअप 11 बजे आई। इस कारण मुझे बिना टमाटर लिए ही दुकान पर पहुंचना पड़ा। वहीं, दूसरे व्यक्ति कमलदीप पोसवाल ने बताया- लोगों की अव्यवस्था के कारण पुलिस को आना पड़ा।
महिलाओं में हुई भिड़ंत
महेश नगर के सेंटर पर टमाटर लेने पहुंचे जेडीए पार्क के रहने वाले विद्यार्थी शीतल जंगम ने बताया- मैं यहां पर 9रू30 बजे ही आ गया था, लेकिन ज्यादा टमाटर लेने की होड़ में महिलाओं व पुरुषों में लड़ाई हो गई। इसके कारण बुजुर्ग महिला व पुरुषों को घंटो धूप में खड़ा रहना पड़ा। 70 वर्षीय राधेश्याम ने कहा- मैं सुबह से यहाँ पर लाईन मे खड़ा हूँ परंतु लोग धक्का मुक्की करके मुझे लाइन से बाहर निकलना पड़ा, अब मैं आधे घंटे से लाइन मे खड़ा हूं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।