गाजा में नरसंहार की तैयारी...! अमेरिकी युद्धपोत देख बौखलाए हमास के हमदर्द एर्दोगान, इजरायल का पलटवार

<p><em><strong>तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगान अमेरिका के युद्धपोत को इजरायल की सीमा के पास देखकर बौखला गए हैं। तुर्की के राष्ट्रपति ने आरोप लगाया कि गाजा में नरसंहार की तैयारी है। इस बीच इजरायल ने भी हमास के हमदर्द एर्दोगान को करारा जवाब दिया है और मानवाधिकारों की याद दिलाई है।</strong></em></p>

गाजा में नरसंहार की तैयारी...! अमेरिकी युद्धपोत देख बौखलाए हमास के हमदर्द एर्दोगान, इजरायल का पलटवार
13-10-2023 - 01:10 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

इजरायल और हमास आतंकियों में भीषण युद्ध के बीच अमेरिका का महावनिाशक युद्धपोत यूएसएस गेरार्ल्ड फोर्ड कई और विध्वंसक जहाजों के साथ गाजा पट्टी की सीमा के पास पहुंच गया है। अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर को देख हमास के हमदर्द तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगान बौखला गए हैं। उन्होंने सवाल किया है कि क्या अमेरिकी फाइटर जेट गाजा में हमला करेंगे और नरसंहार करेंगे। उन्होंने कहा कि गाजा में बिजली और पानी की सप्लाई को काट दिया गया है। एर्दोगान ने कहा कि आपको पानी बंद करके मानवाधिकारों के उल्लंघन का कोई अधिकार नहीं है। एर्दोगान के इस बयान पर इजरायल ने भी जोरदार पलटवार किया है।
इजरायल का पलटवार- क्या मानवाधिकार सिर्फ तुम्हारे हैं !
इजरायल ने एर्दोगान से पूछा कि आपको गाजा के लोगों के मानवाधिकारों की चिंता है लेकिन हमारे अधिकारों का क्या। वहीं, एर्दोगान ने कहा है कि अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर के पहुंचने से गाजा में गंभीर नरसंहार हो सकता है। इससे पहले अमेरिका के रक्षा मंत्री ने ऐलान किया था कि वह अपने एयरक्राफ्ट कैरियर को इजरायल की सीमा के पास भेज रहे हैं। एर्दोगान ने कहा कि अमेरिकी फाइटर जेट क्यों आए हैं, वे गाजा पर हमला करेंगे। तुर्की के राष्ट्रपति ने प्रस्ताव दिया है कि वह शांति की दिशा में मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं।
इजरायल पर एर्दोगान ने पुतिन से बात की
इस बीच तुर्की के राष्ट्रपति ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर बातचीत की और फिलिस्तीन-इजरायल के बीच चल रहे तनाव पर चर्चा की। मंगलवार को फोन पर बातचीत के दौरान एर्दोगन और पुतिन ने तनाव को फैलने से रोकने के उपायों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। फोन पर बातचीत में एर्दोगन ने पुतिन से कहा कि नागरिक बस्तियों को निशाना बनाना चिंताजनक है और तुर्की इस तरह के कदमों का स्वागत नहीं करता है।
रूस ने भी जताई चिंता
क्रेमलिन ने एक बयान में कहा, पुतिन ने अपनी ओर से इजरायल और गाजा पट्टी में नागरिक पीड़ितों की संख्या में ‘विनाशकारी वृद्धि’ पर चिंता व्यक्त की। इसमें कहा गया है कि दोनों नेताओं ने ‘तत्काल युद्धविराम’ और ‘बातचीत प्रक्रिया को फिर से शुरू करने’ की आवश्यकता भी दोहराई। 
अब तक 1800 लोगों की मौत
गौरतलब है कि हमास ने शनिवार को गाजा पट्टी से सटे इजरायली शहरों पर एक आश्चर्यजनक हमला किया, इसके बाद इजरायल ने गाजा पर जवाबी हमले शुरू कर दिए। इजराइल-हमास संघर्ष में अब तक दोनों पक्षों को भारी नुकसान हुआ है, गाजा और इजराइल में मरने वालों की संख्या क्रमशः 900 और 1,008 हो गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।