राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल श्याम बाबा के दर्शन के लिए आएंगी खाटूग्राम

<p><em>राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 जुलाई (शुक्रवार) को सीकर के विश्व प्रसिद्ध बाबा खाटूश्याम मंदिर में दर्शन करने राजस्थान आएंगी। बुधवार को खाटू ग्राम में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर वायुसेना के तीन हेलीकॉप्टरों का ट्रायल किया गया।</em></p>

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल श्याम बाबा के दर्शन के लिए आएंगी खाटूग्राम
13-07-2023 - 11:30 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे को लेकर जारी अधिकृत कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार दोपहर 01 बजे हेलीकाप्टर से वे खाटूग्राम पहुंचेगी। दोपहर डेढ़ बजे लखदातार बाबा श्याम मंदिर में दर्शन और आरती कर प्रसाद ग्रहण करेंगी। करीब सवा 03 बजे राष्ट्रपति मुर्मू खाटू से प्रस्थान करेंगी। जिला प्रशासन के अनुसार राष्ट्रपति के दौरे की व्यवस्थाएं प्रोटोकॉल के अनुसार होगी। इसके लिए खाटू में ग्रीनहाउस भी डवलप किए गए हैं। दौरे के दौरान पुलिस के राज्यस्तरीय अधिकारियों के साथ करीब एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए मंगलवार को खाटू ग्राम में केंद्रीय एजेंसियों के दल ने दौरा कर जिला प्रशासन के साथ तैयारियों का जायजा लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।