झीलों के शहर का परचम ! उदयपुर बना दुनिया के पर्यटकों की पहली पसंद

<p><em><strong>ट्रैवल मैग्जीन एंड लीजर की ओर से जारी दुनिया के टॉप फेवरेट शहरों में झीलों का शहर उदयपुर भी शामिल है। उदयपुर को फेवरेट सिटी में दूसरा स्थान मिला है, वहीं टॉप टेन में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भी शामिल है। जिसे दसवां स्थान मिला है। उदयपुर की खूबसूरती और सुंदरता की वजह से इसे वर्ल्ड के टॉप शहर में जगह मिली है।</strong></em></p>

झीलों के शहर का परचम ! उदयपुर बना दुनिया के पर्यटकों की पहली पसंद
13-07-2023 - 07:53 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

ट्रैवल मैग्जीन एंड लीजर की ओर से जारी दुनिया के टॉप फेवरेट शहरों में झीलों का शहर उदयपुर भी शामिल है। उदयपुर को फेवरेट सिटी में दूसरा स्थान मिला है, वहीं टॉप टेन में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भी शामिल है। जिसे दसवां स्थान मिला है। उदयपुर की खूबसूरती और सुंदरता की वजह से इसे वर्ल्ड के टॉप शहर में जगह मिली है। इस लिस्ट में भारत से महज दो ही शहर शामिल किए गए हैं। जिसमें मुंबई और उदयपुर को ही टॉप-10 में जगह मिली है।
सर्वे के जरिए चुने गए दुनिया के टॉप-10 शहर
बताया जा रहा है कि दुनिया के टॉप-10 फेवरेट शहरों को चुनने के लिए एक सर्वे किया गया था। जिसमें टूरिस्ट द्वारा साइट्स, लैंडमार्क, कल्चर, फूड, फ्रैडलनेश, शॉपिंग और वैल्यू के आधार पर रेटिंग दी थी। जिसमें उदयपुर को 93।33 रीडर स्कोर मिला है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर मैक्सिको का ओहाका शहर है। इस साल बीते 7 माह में यह छठा मौका है जब उदयपुर का इंटरनेशनल रैंकिंग में नाम आया है।
इसलिए उदयपुर को मिला दूसरा स्थान
झीलों के शहर के नाम से अपनी पहचान रखने वाले उदयपुर में दुनियाभर के टूरिस्ट आने को आतुर रहते हैं। उदयपुर को एक शांत शहर माना जाता है, जहां बाहर से आना टूरिस्ट खुद को सुरक्षित महसूस करता है। उदयपुर की फतहसागर झील, पिछोला झील, उदयसागर झील और जयसमंद झील आदि टूरिस्ट की पहली पसंद होते हैं। पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि यहां के हेरिटेज नजारे, हॉस्पिटैलिटी और टूर प्लानिंग बहुत अच्छी है। जिससे पर्यटक आकर्षित होते हैं। नाइट टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ाने की जरूरत है।
टॉप-10 में भारत और जापान के 2-2 शहर
टॉप-10 में भारत के 2 और मैक्सिको के 3 शहर शामिल हैं। पहले स्थान पर मैक्सिको का ओहाका शहर, दूसरे स्थान पर उदयपुर, तीसरे पर जापान का क्योटा, चैथे पर इंडोनेशिया का उबद, 5वें पर मैक्सिको का सेन मिगुएल डी, छठे पर मैक्सिको का मैक्सिको सिटी, 7वें पर जापान का टोक्यो, 8वें पर तुर्की का इंस्ताबुल, 9वें पर थाईलैंड का बैंकॉक और 10वें स्थान पर भारत से मुंबई शहर शामिल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।