‘भला जी भला, देवजी भला’...राजस्थान में प्रधानमंत्री मोदी का जयघोष, गुर्जरों के आराध्य भगवान देवनारायण के अवतरण महोत्सव में हुए शामिल
<p><em><strong>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भगवान देवनारायण के 1111वें अवतरण महोत्सव में शामिल होने के लिए 10ः30 पर उदयपुर पहुंचे। यहां से पीएम हेलीकॉप्टर से 11ः25 बजे पर मालासेरी जाएंगे। </strong></em></p>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद विधानसभा क्षेत्र के मालासेरी गांव में श्री देवनारायण जी के 1111वें अवतरण दिवस समारोह में लोगों को संबोधित किया। मोदी ने लोगों को ‘भला जी भला देवजी भला’ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भगवान देवनारायण ने जो रास्ता दिखाया, वो विकास का रास्ता है। आज देश उसी राह पर चल रहा है। जो उपेक्षित रहा है, वंचित रहा है, आज देश उनको लेकर चल रहा है। आज हर लाभार्थी को पूरा राशन मिल रहा है और पूरा मिल रहा है। इलाज की चिंता को भी आयुष्मान कार्ड से दूर कर दिया गया है। बैंक से लेनदेन बहुत ही कम लोगों को नसीब होता था आज सभी के लिए बैंक के दरवाजे खुल गए हैं।
मोदी ने लोगों का मंच से किया स्वागत
भगवान देवनारायण जी के 1111वें अवतरण दिवस पर भीलवाड़ा जिले के आसींद विधानसभा क्षेत्र के मालासेरी गांव में हो रहे आयोजन में गुजरात, जम्मू, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से लोग पहुंचे हुए हैं। इस बार का आयोजन प्रधानमंत्री के आने से और भी खास हो गया है। यहां प्रधानमंत्री को सुनने और भगवान देवनारायण जी के दर्शन करने करीब तीन लाख लोग पहुंचे हैं।
प्रधानमंत्री ने यहां एक नीम का पेड़ लगाया। यहां सात हजार पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में तैनाती की गई है। प्रधानमंत्री का गुर्जर समाज के अंदाज का लाल रंग का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। गुर्जर समाज की पूरी पुरुष आबादी इसी प्रकार के साफे को पहनती है। मंच पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल मौजूद रहे।
मालासेरी मंदिर में भगवान देवनारायण की आरती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालासेरी मंदिर पहुंच कर भगवान देवनारायण की पूजा की। पुजारी हेमराज पोसवाल ने मंदिर के बारे में बताया। पीएम मोदी ने मंदिर में बैठकर आशीर्वाद लिया और बाद में आरती वंदना भी की।
दानपात्र में अपनी ओर से राशि भी डाली
दानपात्र में अपनी ओर से राशि भी डाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मालासेरी मंदिर पहुंचने से पहले ही यहां लाखों की तादाद में लोग पहुंचे हुए हैं। मोदी के दौरे के चलते शनिवार सुबह आठ बजे के बाद मालासेरी में मंदिर और आसपास लोगों को प्रवेश नहीं दिया गया। एसपीजी से जारी पासधारकों को ही विशेष जांच के बाद एंट्री दी गई।
धर्मसभा में प्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली ने दी प्रस्तुति
सवाई भोज के महंत सुरेश दास व मालासेरी मंदिर के पुजारी हेमराज पोसवाल की मौजूदगी में शुरू हुई धर्मसभा में प्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली ने देवनारायण भगवान के भजनों की प्रस्तुति दी। मंच पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका गुर्जर भी मौजूद है।
मालासेरी में उमड़ा सैलाब, मंदिर में धर्मसभा
भीलवाड़ा जिले के मालासेरी में भगवान देवनारायण के 1111वें अवतरण महोत्सव को लेकर मालासेरी में उत्साह का माहौल बना हुआ है। यहां पर श्रीविष्णु महायज्ञ का आयोजन भी हो रहा है। षनिवार सुबह मंदिर पर कलश शिखर भी पुजारी हेमराज पोसवाल की अगुवाई में चढ़ाया गया।
What's Your Reaction?