तैयार है एशिया की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्ट्री : कल राष्ट्र को सौंपेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 20 साल में होगा 1000 से अधिक हेलिकॉप्टर का निर्माण

<p><em><strong>ध्रुव&nbsp;के बाद यहां लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर और इंडियन मल्टीरोल हेलीकॉप्टर का निर्माण करने की भी योजना है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस फैक्ट्री से प्रदेश के करीब 6000 लोगों को रोजगार मिलेगा।</strong></em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

तैयार है एशिया की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्ट्री : कल राष्ट्र को सौंपेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 20 साल में होगा 1000 से अधिक हेलिकॉप्टर का निर्माण
05-02-2023 - 07:54 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

एशिया की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्ट्री बनकर तैयार हो गई है। सोमवार, 6 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के तुमकुरु में हेलिकॉप्टर फैक्ट्री देश को सौपेंगे। यह ग्रीनफील्ड हेलीकॉप्टर कारखाना है, जो हेलीकॉप्टर बनाने की क्षमता और इको-प्रणाली को बढ़ाएगा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यहां अगले 20 साल में 4 लाख करोड़ के कारोबार के साथ 1000 से अधिक हेलिकॉप्टर बनेंगे।

हर साल बनेंगे 30 हेलिकॉप्टर
615 एकड़ में बनी यह फैक्ट्री शुरुआत में लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर का उत्पादन करेगी। धु्रव स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित 3-टन वर्ग का सिंगल इंजन वाला हेलिकॉप्टर है। शुरुआत में इस फैक्ट्री में हर साल करीब 30 हेलिकॉप्टर बनाए जाएंगे। फिर हर साल इसकी क्षमता को 60 से 90 हेलिकॉप्टर की दर से बढ़ाया जा सकता है। 
कर्नाटक के 6000 लोगों को मिलेगा रोजगार
धु्रव के बाद यहां लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर और इंडियन मल्टीरोल हेलीकॉप्टर का निर्माण करने की भी योजना है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस फैक्ट्री से प्रदेश के करीब 6000 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा फैक्ट्री शुरू होने से आसपास के इलाकों में भी विकास होगा। सोमवार, 6 फरवरी को ही पीएम बेंगलूरु में भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 का उद्घाटन करेंगे। यह 6 से 8 फरवरी तक चलेगा।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।