पृथ्वी शॉ ने 379 रन जड़कर रचा इतिहास..! बने दूसरे उच्च स्कोरर, तोड़ा मांजरेकर का रिकॉर्ड, जानें पहले नंबर पर कौन हैं..

<p><em><strong>पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी के एक मैच में तूफानी पारी खेलते हुए तिहरा शतक जड़ दिया। उन्होंने 379 रनों की पारी खेली और रणजी ट्रॉफी के दूसरे नंबर के उच्च स्कोरर बन गये। इसके साथ उन्होंने टीम इंडिया में आने का दावा ठोक दिया है।</strong></em></p>

पृथ्वी शॉ ने 379 रन जड़कर रचा इतिहास..! बने दूसरे उच्च स्कोरर, तोड़ा मांजरेकर का रिकॉर्ड, जानें पहले नंबर पर कौन हैं..
11-01-2023 - 05:18 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन, घरेलू क्रिकेट में वे शानदार फॉर्म में चल रहे हैं लेकिन फिर भी सेलेक्टर्स उन्हें एक मौका देने के लिए राजी नहीं हो रहे हैं। हालांकि अब उन्होंने मुंबई की तरफ से खेलते हुए असम के खिलाफ तिहरा शतक जड़कर आलोचकों को करारा जवाब दिया है लेकिन वह 400 रनों से चूक गए। 
पृथ्वी शॉ ने किया कमाल 
असम टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो कि बिल्कुल गलत साबित हुआ। मुंबई की तरफ से पृथ्वी शॉ ने पहले दिन धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक लगाया। इसके बाद दूसरे दिन भी उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और तूफानी तिहरा शतक जड़ दिया। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए। उनकी बैटिंग देखकर विरोधी गेंदबाजों ने दांतों तले अंगुलियां दबा लीं। उन्होंने 383 गेंदों पर 379 रन बनाए जिसमें 49 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। लेकिन वह 400 रन पूरा करने से चूक गए। 
इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे 
पृथ्वी शॉ 379 रन बनाते ही रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने संजय मांजरेकर को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 377 रन बनाए थे। रणजी ट्रॉफी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बीबी निंबलकर के नाम दर्ज है। भाऊसाहब बाबासाहल निंबलकर ने 1948 में काठियावाड़ के खिलाफ ये तूफानी पारी खेली थी। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 443 नॉटआउट रन ठोके थे। आज 23 साल के पृथ्वी शॉ ने सुनील गावस्कर और चेतेश्वर पुजारा को भी पीछे छोड़ दिया है। गावस्कर का रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक स्कोर 340 है। वहीं, पुजारा ने साल 2012 में कर्नाटक के खिलाफ 352 रन बनाए थे।
ठोका टीम इंडिया में आने का दावा 
भारतीय टीम को फरवरी और मार्च में घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. पृथ्वी शॉ ने तिहरा शतक लगाकर सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में मौका मिल सकता है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 5 टेस्ट मैचों में 339 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।