स्टेडियम में अब भी सचिन-सचिन..! मैदान पर उतरते ही छा गए मास्टर ब्लास्टर

स्टेडियम में अब भी सचिन-सचिन..! मैदान पर उतरते ही छा गए मास्टर ब्लास्टर
11-09-2022 - 09:02 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भले ही क्रिकेट के सभी प्रारूपों से औपचारिक तौर पर संन्यास ले लिया हो लेकिन उनके फैंस की उनके प्रति दीवानगी में कोई कमी नहीं आई है। संन्यास के बाद भी सचिन लगातार किसी ना किसी चैरेटी क्रिकेट मैच में खेलने के लिए मैदान पर उतरते रहते हैं। उसी में से एक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज है, जिसका आयोजन भारत में किया जा रहा है। सीरीज का पहला मैच इंडिया लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में हुआ।

इस टूर्नामेंट में सचिन इंडिया लीजेंड्स के कप्तान हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले में कप्तान सचिन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और टीम के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी करने उतरे। हालांकि वह 15 गेंद में सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन वे जितनी भी देर तक क्रीज पर रहे उन्होंने फैंस को अपने पुराने दिनों की याद दिला दी। अपनी इस पारी में सचिन ने दो बेहतरीन चौके भी लगाए।


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।