पाक पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी बढ़ाने को लेकर इटली में भी हो रहा विरोध प्रदर्शन..!
<p><em>पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने राज्य के रहस्यों को सार्वजनिक करने के आरोप में इमरान खान की न्यायिक हिरासत 26 सितंबर 2023 तक के लिए बढ़ा दी है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के वकील नईम पंजुथा ने इस बात इस बात की पुष्टि की है। </em></p>
एक्स X पर नईम ने लिखा है कि इमरान खान की जेल हिरासत 26 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया गोपनीय दस्तावेज लीक मामले (सिफर केस) की सुनवाई सुरक्षा कारणों से अटक जेल में ही हुई, जहां जज अब्दुल हसनत जुल्कारनैन ने इमरान खान की न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया।
इस खबर के बाद से पाकिस्तान और दुनिया के विभिन्न देशों में इमरान खान के समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं और इमरान खान को रिहा किये जाने की मांग कर रहे हैं। इटली के मिलान शहर में मिलान सेंटर पर पाकिस्तान और तुर्की के नागरिकों ने अपने परिवार के साथ विरोध प्रदर्शन किया। यहां उन्होंने नारे बाजी की और पाकिस्तान के झण्डे लहराकर अपनी मांग की ओर लोगों का ध्यान खींचा। इटली के अलावा ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया में भी विरोध प्रदर्शन की खबरें मिल रही हैं।
उल्लेखनीय यह भी है कि पूर्व क्रिकेटर को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अगस्त 2023 की से ही गिरफ्तार कर लिया था। शुरुआत में उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी ठहराया गया था और इस मामले उन्हें तीन साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने तोशखाना भ्रष्टाचार में इमरान खान की तीन साल की सजा को निलंबित कर दिया था और उन्हें रिहा करने का आदेश दिया था। इसके बाद भी वे जेल से रिहा नहीं हगो सके क्योंरि गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में विशेष अदालत ने इमरान खान को जेल में ही रखने का आदेश दिया था।
What's Your Reaction?