लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर पीएम मोदी ने घर जाकर दी बधाई
<p><em><strong>भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और संस्थापकों में से एक रहे लालकृष्ण आडवाणी आज 95 बरस को हो गये। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें हमेशा की तरह घर जाकर बधाई दी और उन्हें लाल गुलाबों का गुलदस्ता भेंट किया। पीएम मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।</strong></em></p>
भाजपा के विकास के सूत्रधार माने जाने वाले आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, "उन्होंने (आडवाणी) अपने अथक प्रयासों से देशभर में पार्टी संगठन को मजबूत किया और सरकार का हिस्सा रहते हुए देश के विकास में भी अमूल्य योगदान दिया। " अमित शाह ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की. वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आडवाणी को प्रेरणा स्रोत बताया।
उल्लेखनीय है कि लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म अविभाजित हिदुस्तान के कराची शहर में 1927 में जन्म हुआ। वे बहुत कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के से जुड़ गये और बाद में उन्होंने जनसंघ के लिए काम किया। उन्होंने अपनी संगठनात्मक क्षमताओं के साथ अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की।
कई दशकों तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ आडवाणी पार्टी का मुख्य चेहरा बने रहे। वाजपेयी सरकार में आडवाणी देश के गृह मंत्री रहे और बाद में उन्हें उप प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
What's Your Reaction?