वीर सावरकर पर राहुल गांधी का बयान बना कांग्रेस की मुसीबत

<p><em><strong>भाजपा ने इस मामले में भारत जोड़ो यात्रा रोकने की चेतावनी दे दी है, वहीं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी कह दिया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सावरकर के बारे में जो कुछ कहा, उससे वो सहमत नहीं हैं।</strong></em></p>

वीर सावरकर पर राहुल गांधी का बयान बना कांग्रेस की मुसीबत
17-11-2022 - 11:43 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को विनायक दामोदर सावरकर की ओर से अंग्रेजों को लिखा गया पत्र साझा करते हुए बीजेपी को घेरने की कोशिश की है। लेकिन, इसने कांग्रेस के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है। भाजपा ने इस मामले में भारत जोड़ो यात्रा रोकने की चेतावनी दे दी है, वहीं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी कह दिया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सावरकर के बारे में जो कुछ कहा, उससे वो सहमत नहीं हैं। इससे पहले उद्धव ठाकरे ने वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग की थी और केंद्र सरकार से सवाल पूछा था कि अब तक उन्हें यह सम्मान क्यों नहीं दिया गया है।
उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी ने जो कहा हम उससे सहमत नहीं है। हम वीर सावरकर का सम्मान करते हैं. जिस आजादी के लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी थी, वह अब खतरे में है।’
क्या बोला था राहुल ने
राहुल गांधी ने कहा है, ‘यह मेरे लिए सबसे जरूरी दस्तावेज है। यह सावरकर जी की चिट्ठी है, जिसमें उन्होंने अंग्रेजों को लिखा है। मैं इसकी अंतिम लाइन पढ़ना चाहता हूं, जो अंग्रेजी में लिखी है। हिंदी में इसका अनुवाद है - ‘सर मैं आपका नौकर रहना चाहता हूं’ यह मैंने नहीं, सावरकर जी ने लिखा है। अगर फडणवीस देखना चाहें तो वो भी देख लें। मैं स्पष्ट हूं कि सावरकर जी ने अंग्रेजों की मदद की।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।