कमलनाथ के मंदिर जैसा केक काटने पर विवाद, बीजेपी ने कहा हिंदुओं का अपमान

<p><em><strong>केक के ऊपर &lsquo;भगवान हनुमान&rsquo; की तस्वीर भी दिखाई दे रही है।</strong></em></p>

कमलनाथ के मंदिर जैसा केक काटने पर विवाद, बीजेपी ने कहा हिंदुओं का अपमान
17-11-2022 - 11:41 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

कांग्रेस पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने जन्मदिन से पहले जो केक काटा उसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल वे एक कार्यक्रम में मंदिर के आकार का केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। केक के ऊपर ‘भगवान हनुमान’ की तस्वीर भी दिखाई दे रही है।
उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। बीजेपी आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने कमलनाथ पर हिंदुओं के अपमान का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मंदिर के जैसा दिखने वाले केक पर भगवा ध्वज और भगवान हनुमान की तस्वीर बनी हुई है और वो इस केक पर चाकू चला रहे हैं। चुनाव के समय उन्होंने हनुमान भक्त होने का दावा किया था और अब अपने देवता का अपमान कर करोड़ों हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं।

इससे पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  भी कमलनाथ पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘कांग्रेसियों का भगवान की भक्ति से कोई लेना-देना ही नहीं है, यह बगुला भगत हैं। इनकी पार्टी कभी श्रीराम मंदिर का विरोध करती थी। आप केक पर बना हनुमान जी रहे हैं और फिर केक काट भी रहे हैं। यह सनातन परंपरा और हिंदू धर्म का अपमान है, जिसको यह समाज स्वीकार नहीं करेगा।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।