रेलवे ने दीये जलाने के लिए चिन्हित किए 354 रेलवे स्टेशन... क्या आपका रेलवे स्टेशन भी है इसमें शामिल !
<p>रेलवे मंत्रालय के अनुसार देशभर 8900 से अधिक स्टेशन हैं। इसमें ए, बी और सी सभी श्रेणी के स्टेशन हैं। यहां पर 21 व 22 जनवरी को दीये जलाए जाएंगे।</p>
जब पूरा देश भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी कर रहा हो तो इस मामले में रेलवे भी पीछे रहने वाला नहीं है। रेलवे 21 व 22 जनवरी को खास आयोजन करेगा। इसके लिए देशभर के ऐसे स्टेशनों को चिन्हित किया है, जिनका नाम या तो राम से शुरू हो रहा है या फिर खत्म हो रहा है। राम नाम से संबंधित स्टेशनों की संख्या कम नहीं है।
रेलवे मंत्रालय के अनुसार देशभर 8900 से अधिक स्टेशन हैं। इसमें ए, बी और सी सभी श्रेणी के स्टेशन हैं। रेलवे मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार देशभर में 354 रेलवे स्टेशनों के नाम में शुरू या अंत में राम नाम जुड़ा है। इनमें उत्तर प्रदेश के रामपुर, उत्तराखंड के रामनगर से लेकर तमिलनाडु के रामेश्वरम रेलवे स्टेशनों के नाम शामिल हैं।
इसमें करीब 55 रेलवे स्टेशनों के नाम के शुरू में राम जुड़ा हुआ है। इसी तरह 12 रेलवे स्टेशनों के नाम में सीता जुड़ा हुआ है। इसमें उत्तर प्रदेश के सीतापुर से लेकर बिहार का सीतामढ़ी स्टेशन शामिल है। इन सभी स्टेशनों में 21 व 22 जनवरी को दीये जलाए जाएंगे।
What's Your Reaction?