योयो हनी सिंह और शालिनी तलवार हुए अलग
पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने पिछले साल दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सिंगर पर घरेलू हिंसा और अन्य महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी लगाई थी। खबरों की माने तो शालिनी ने हनी सिंह से तलाक के लिए 10 करोड़ रुपये गुज़ारा भत्ता की मांग की थी। मगर अब दोनों के बीच 1 करोड़ रुपये पर समझौता हुआ है। हनी सिंह और शालिनी का अब आधिकारिक रूप से तलाक़ हो चुका है। गुरुवार, 8 सितंबर को दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के फैमिली कोर्ट में हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर 1 करोड़ रुपये का चेक सील्ड लिफाफे में शालिनी तलवार को सौंपा।
अवैध संबंध के भी लगाए आरोप
शालिनी तलवार ने ये भी आरोप लगाया था कि सिंगर इंटरनेशनल टूर पर जाने के बहाने कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध बनाते हैं। उनके साथ पति ने जानवरों की तरह बर्ताव किया और अब वह उनसे अलग होना चाहती हैं।
What's Your Reaction?