Rajasthan Weather Update : बारिश-ओले और सिहरन... राजस्थान में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश..!

<p>Rajasthan Weather :&nbsp;<em><strong>मौसम में बदलाव के साथ जयपुर, नागौर, सीकर, चूरू, श्रीगंगानगर जिलों में ओले गिरने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन फसलों को नुकसान की आशंका है।&nbsp;</strong></em></p>

Rajasthan Weather Update : बारिश-ओले और सिहरन... राजस्थान में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश..!
17-03-2023 - 11:28 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान में फरवरी के अंत में शुरू हुई गर्मी के बाद मार्च में मौसम के बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके चलते कई जगहों पर बारिश हो रही है और मौसम में ठंडक घुल गयी है। गुरूवार को जयपुर, सीकर, चूरू, श्रीगंगानगर और नागौर में चने के आकार के ओले भी गिरे। ओले गिरने से तापमान में करीब 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली साथ ही किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान की आंशका है। 
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोम का नया सिस्टम एक्टिव है। राजस्थान के साथ ही मध्यप्रदेश और गुजरात सीमा के पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बना है। इसके अलावा पाकिस्तान में कराची के आसपास भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है, जिससे राजस्थान सहित गुजरात, एमपी, महाराष्ट्र में मौसम की गतिविधियों में तेजी दिख रही है।
मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से तीन दिन तक मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है, जिसके मुताबिक शुक्रवार को सीकर, चूरू, झुंझुनूं, जयपुर, अजमेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, सिरोही, पाली और राजसमंद के साथ ही उदयपुर जिले में बारिश होगी। वहीं,  दौसा, भरतपुर, करौली, धौलपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौडगढ़, झालावाड़, कोटा और बूंदी में भी तेज गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।