जम्मू-कश्मीर से पकड़ा महाठगः पीएमओ का बड़ा अफसर बताकर ले रखी थी जेड प्लस सीक्युरिटी, बुलेटप्रूफ गाड़ी में चलता था

<p><em><strong>उसे 10 दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन इसे सीक्रेट रखा गया। जम्मू कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तारी का खुलासा किया।</strong></em></p>

जम्मू-कश्मीर से पकड़ा महाठगः पीएमओ का बड़ा अफसर बताकर ले रखी थी जेड प्लस सीक्युरिटी, बुलेटप्रूफ गाड़ी में चलता था
17-03-2023 - 11:32 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने ऐसे महाठग को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का एडिशनल डायरेक्टर बता रखा था। गुजरात निवासी इस शख्स का नाम किरण भाई पटेल है। इतना ही नहीं, ठग ने जेड प्लस सिक्योरिटी, बुलेटप्रूफ कार की सुविधाएं भी ले रखी थीं। वह हमेशा फाइव स्टार होटल में रुकता था। संदेह के आधार पर पुलिस ने जांच की तो वह फर्जी अफसर निकला। उसे 10 दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन इसे सीक्रेट रखा गया। जम्मू कष्मीर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तारी का खुलासा किया।
यूं किया फर्जीवाड़ा
ठग ने अपने वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट के बायो में लिखा है कि उसने पीएचडी की हुई है। हालांकि, पुलिस उसकी डिग्री को लेकर भी जांच कर रही है। किरण पटेल ने जम्मू-कश्मीर की पहली यात्रा फरवरी में की थी। इस दौरान उसने सभी सरकारी सुविधाओं का फायदा उठाया। ठग ने अपने ट्विटर हैंडल में जम्मू-कश्मीर दौरे के कई वीडियो पोस्ट किए हैं। उसके साथ सेना के जवान भी नजर आ रहे हैं।
खुफिया एजेंसी के अलर्ट के बाद अरेस्ट किया गया
रिपोर्ट के मुताबिक, किरण पटेल ने गुजरात से अधिक पर्यटकों को लाने के तरीकों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठकें भी की थीं। दूधपथरी को टूरिज्म स्पॉट बनाने के बारे में भी उसने चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, ठग के बारे में जेके पुलिस को खुफिया एजेंसी ने अलर्ट किया था। इसी के बाद ही उस पर कड़ी नजर रखी गई। जैसे ही वह दोबारा जम्मू-कश्मीर दौरे पर गया, उसे अरेस्ट कर लिया गया। किरण भाई पटेल पर धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।