Rajasthan: विधानसभा उपचुनावों में 7 में से 5 सीटें भाजपा के खाते में जबकि एक-एक कांग्रेस और बाप ने जीतीं

कांग्रेस ने एक मात्र दौसा की जीती लेकिन 2300 वोटों के अंतर से। यहां से दीन दयाल बैरवा ने भाजपा के जगमोहन मीणा को हराया। चौरासी विधानसभा क्षेत्र से  भारत आदिवासी पार्टी (बाप) के उम्मीदवार अनिल कुमारा कटारा को सफलता मिली। थप्पड़ कांड के बाद चर्चा मे देवली-उनियारा सीट से राजेंद्र गुर्जर ने चुनाव जीता। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश कुमार मीणा जीत से काफी दूर रहे।

Rajasthan: विधानसभा उपचुनावों में 7 में से 5 सीटें भाजपा के खाते में जबकि एक-एक कांग्रेस और बाप ने जीतीं
24-11-2024 - 07:09 PM
25-11-2024 - 10:49 PM

जयपुर। राजस्थान में 23 नवंबर को सात सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हुआ। मतदान 13 नवंबर को हुआ था, और परिणामों की गणना शनिवार सुबह से शुरू हुई। इस चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, आरएलपी, बीएपी और अन्य छोटे दलों के उम्मीदवारों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल थे। इन उपचुनावों में कई अहम मोड़ देखने को मिले। जहां कनिका बेनीवाल हनुमान बेनीवाल की आरएलपी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा बनाए रखने में नाकाम रहीं, वहीं कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में बहुत पीछे रह गई। इसके विपरीत, भारत आदिवासी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन कर सभी को चौंका दिया। 

सात की सात विधानसभा सीटों पर राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल का जलवा देखने को मिला। दोनों के प्रयासों के परिणामस्वरूप भारतीय जनता पार्टी पांच सीटें जीत पाने में सफल रही। कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट जहां कांग्रेस को विशेष सफलता नहीं दिला सके। भाजपा के मंत्री और दिग्गज नेता किरोड़ी लाल मीणा की प्रतिष्ठा पर भी आंच आई। उनके दम पर भाजपा को दौसा विधानसभा सीट जीतने की आस लगाई थी लेकिन वे अपेक्षा पर खरे नहीं उतरे।

कांग्रेस ने एक मात्र दौसा की जीती लेकिन 2300 वोटों के अंतर से। यहां से दीन दयाल बैरवा ने भाजपा के जगमोहन मीणा को हराया। चौरासी विधानसभा क्षेत्र से  भारत आदिवासी पार्टी (बाप) के उम्मीदवार अनिल कुमारा कटारा को सफलता मिली। थप्पड़ कांड के बाद चर्चा मे देवली-उनियारा सीट से राजेंद्र गुर्जर ने चुनाव जीता। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश कुमार मीणा जीत से काफी दूर रहे।

राजस्थान में हुए विधानसभा उप चुनाव 2024 के परिणामों पर एक नजर
उपचुनाव सीट बीजेपी प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी अन्य जीत का अंतर जीत
1- दौसा जगमोहन मीणा दीन दयाल बैरवा 10 प्रत्याशी 2300 वोट कांग्रेस
2- खींवसर रेवंत राम डांगा डॉ. रतन चौधरी कनिका बेनीवाल (आरएलपी) 13901 वोट बीजेपी
3- झुंझुनूं राजेंद्र भांबू अमित ओला राजेंद्र सिंह गुढा (निर्दलीय) 42848 वोट बीजेपी
4- चौरासी कारीलाल ननोमा महेश रोत अनिल कुमार कटारा (बाप) 24370 वोट बाप
5- देवली उनियारा राजेंद्र गुर्जर कस्तूर चंद मीणा नरेश कुमार मीणा (निर्दलीय) 41121 वोट बीजेपी
6- सलूंबर शांता अमृत लाल मीणा रेशमा मीणा जितेश कुमार कटारा (बाप) 1285 वोट बीजेपी
7- रामगढ़ सुखवंत सिंह आर्यन जुबैर 8 प्रत्याशी 13636 वोट बीजेपी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।