राजस्थान: पेपर लीक कांड में शामिल है जीजा-साले का गिरोह
<p><em><strong>राजस्थान लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सामान्य ज्ञान का पेपर जीजा साले के गिरोह ने आउट किया है। उदयपुर पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि सामान्य ज्ञान का पर्चा आउट कराने में चार मास्टरमाइंड हैं। यह आपस में जीजा-साले हैं। गिरोह में शामिल चारों में से एक पुलिस वाले का भाई, एक शिक्षक, एक पशुओं का डॉक्टर और जयपुर में कोचिंग का संचालक है।</strong></em></p>
जयपुर में उमंग क्लासेज नाम से कोचिंग चलाने वाला सुरेश ढाका इस परीक्षा में नकल कराने का मास्टरमाइंड है। आरपीएससी से सुरेश ढाका के पास ही पेपर आया था। इससे पहले भी वह इसी तरह के प्रकरण में दो बार जेल जा चुका है। इसका घर सांचैर से 20 किलोमीटर दूर स्थित अचलपुर गांव का रहने वाला है। पिता मांगीलाल वर्तमान में गांव के सरपंच हैं। सुरेश कई मंत्रियों के ट्विटर हैंडल और फेसबुक पेज भी हैंडल करता है।
मास्टर निकला सरगना नंबर दो
हेडमास्टर सुरेश बिश्नोई ही पेपर लीक का मास्टरमाइंड नंबर 2 है। बिश्नोई को उसके जीजा सुरेश ढाका ने ही वॉटसअप पर पेपर भेजा था। यह सांचैर से करीब 20 किलोमीटर दूर रूणोधर गांव में गिरधर धौरा का रहने वाला है। करीब एक साल पहले ठेलियों के सेकेंडरी स्कूल में हेडमास्टर लगा था। राजस्थान पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है।
पशुओं का डॉक्टर तीसरा मास्टरमाइंड
रीट पेपर लीक में शामिल रहा भजनलाल विश्नोई इस पेपर लीक का तीसरा मास्टरमाइंड है। यह पशुओं का डाॅक्टर है लेकिन क्लीनिक कहीं नहीं है। सांचौर के रूणोधर का ही रहने वाला है। इसी ने सुरेश विश्नोई से कई लोगों की डील कराई थी। ऐसे पहले भी डील करा चुका है। यानी शिकार खोजने का काम भजनलाल के जिम्में था।
तेल चोर पुलिस वाले का भाई भी आरोपी
निलंबित पुलिसवाले का भाई भूपेंद्र बिश्नोई उर्फ भूपी इस पेपरलीक में चौथा मास्टरमाइंड है। भूपी का भाई गोपाल विश्नोई तेल चोरी के मामले में निलंबित हो चुका है। इस पर उस पर गुजरात से पाली होकर निकलने वाली पाइप लाइन में तेल चोरी का आरोप लगा था। यह चितलवाना थाना इलाके के परावां गांव का रहने वाला है। पेपर लीक में पहली बार इसका नाम सामने आया है।
What's Your Reaction?