राजस्थान में भारत-पाक सीमा पर BSF की कार्रवाई, ड्रग तस्कर दो पाकिस्तानियों को किया ढेर

<p>सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त होने के संदेह में दो पाकिस्तानियों को राजस्थान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मार गिराया। सूत्रों ने बताया कि यह घटना सोमवार रात बाड़मेर में सीमाक्षेत्र के पास हुई। उन्होंने बताया कि तलाशी के बाद करीब तीन किलोग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ जब्त किया गया |</p> <p>&nbsp;</p> <p>&nbsp;</p>

राजस्थान में भारत-पाक सीमा पर BSF की कार्रवाई, ड्रग तस्कर दो पाकिस्तानियों को किया ढेर
02-05-2023 - 05:34 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त 
प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार रात बाड़मेर के पास हुई है। पता चला है कि भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त होने के संदेह में बीएसएफ ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि तलाशी के बाद करीब तीन किलोग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ जब्त किया गया है।

BSF ने की कार्रवाई
बता दें कि भारत राजस्थान (Rajasthan) के पश्चिमी छोर पर पाकिस्तान के साथ लगभग 1,036 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आए दिन मादक पदार्थों की खेप ड्रोन के जरिए भेजे जाने क मामले सामने आते रहते हैं। इसे लेकर BSF की और से कार्रवाई भी की जाती है।

पिछले दिनों भी पाकिस्तानी ड्रोन कर रहे थे सीमा पार करने की कोशिश 
गौरतलब है कि भारत के पश्चिमी क्षेत्र में पाकिस्तान के साथ लगभग 1,036 किलोमीटर लंबी सीमा राजस्थान से लगती है।इस इलाके में BSF हमेशा मुस्तैद रहती है और पाकिस्तान के नापाक इरादों को असफल करती है।भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आए दिन मादक पदार्थों की खेप ड्रोन के जरिए भेजे जाने के मामले सामने आते रहते हैं। 

इसके अलावा इस इलाके में पाकिस्तान द्वारा घुसपैठ की कोशिश भी होती रहती है। इसे लेकर BSF की और से कार्रवाई भी की जाती है।  पिछले दिनों भी बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठियों की कोशिश को नाकाम किया था। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के इस इलाके में बीते काफी समय से ड्रग्स की तस्करी के मामले भी काफी बढ़ गए हैं। 


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।