गो फर्स्ट के फ्लाइट कैंसिल से DGCA नाराज, जारी किया कारण बताओ नोटिस, सिंधिया बोले दुर्भाग्यपूर्ण
<p>Go First Flight Cancel: नागरिक उड्डयन सेक्टर की रेग्युलेटर डीजीसीए ने वित्तीय संकट झेल रही गो फर्स्ट एयरवेज के 3 और 4 मई दो दिनों के लिए उड़ानें रद्द करने के फैसले को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।</p>
वित्तीय संकट झेल रही गो फर्स्ट एयरवेज ने मंगलवार को ऐलान किया कि कल से यानी 3 मई से अगले तीनों तक अपनी सभी शेड्यूल फ्लाइट को कैंसिल कर दी गई है। नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि बिना किसी सूचना के एयरलाइंस ने ये फैसला किया है। डीजीसीए ने कहा कि गो फर्स्ट तय शेड्यूल का पालन करने में विफल रहा है जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना होगा। ये शेड्यूल के अप्रूवल के अनुपालन के खिलाफ है। वहीं कंपनी के सीईओ ने बताया कि उन्होंने NCLT में दिवालिया के लिए भी एप्लिकेशन डाला है। सोशल मीडिया पर ये यात्री एयरलाइंस के उड़ान रद्द करने के फैसले पर भड़के हुए हैं। एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है।
डीजीसीए ने 24 घंटों में मांगा जवाब
डीजीसीए ने कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए करते हुए पूछा है कि क्यों ना उसके खिलाफ इस अवमानना के लिए कार्रवाई की जाए। गो फर्स्ट को 24 घंटे के भीतर अपना जवाब दाखिल करना होगा। DGCA ने कहा, हमारे संज्ञान में आया है कि मेसर्स गो फर्स्ट ने 3 और 4 मई, 2023 को अपनी सभी शेड्यूल्ड फ्लाइट को कैंसिल कर दिया है। इस बारे में Go First ने DGCA को पहले से कोई जानकारी नहीं दी है।
इन नियमों का किया उल्लंघन
चूँकि Go First ने DGCA को पहले से कोई जानकारी नहीं दी है। DGCA ने एयरलाइन से इस बारे में जवाब मांगा है। इसके बाद ये डीजीसीए के CAR, सेक्शन 2, सीरीज एम, पार्ट 4 के नियमों का उल्लंघन है। एयरलाइन ने विमानों को कैंसिल करने की वजहों को लिखित में भी नहीं दिया है।
इस बाबत ज्योतिरादित्य सिंधिया कि प्रतिक्रिया
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि GoFirst को अपने इंजनों के संबंध में महत्वपूर्ण आपूर्ति श्रृंखला के मुद्दों का सामना करना पड़ा है। भारत सरकार हर संभव तरीके से एयरलाइन की सहायता कर रही है। इस मुद्दे को शामिल हितधारकों के साथ भी उठाया गया है। फिर भी यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस परिचालन संबंधी अड़चन ने एयरलाइन की वित्तीय स्थिति को झटका दिया है।
What's Your Reaction?