राजस्थान में बनेंगे सात पेनोरमा, निर्माण पर 35 करोड़ रुपए होंगे खर्च, गहलोत ने दी मंजूरी
<p><em><strong>मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 7 स्थानों पर पेनोरमा बनाए जाने के लिए 35 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी प्रदान की है।</strong></em></p>
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की स्वीकृति से अजमेर में पृथ्वीराज चैहान पेनोरमा, जैसलमेर के पोकरण में इन्दिरा महाशक्ति भारत पेनोरमा, भरतपुर के डीग में महाराजा सूरजमल पेनोरमा, जयपुर में स्वतंत्रता सेनानियों के पेनोरमा बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इनके कार्यों के लिए 23 करोड़ रुपए की सैद्धांतिक सहमति दी है।
साथ ही, भीलवाड़ा के आसींद में बगड़ावत सवाईभोज पेनोरमा, करौली में कैला देवी पेनोरमा, जालोर में वीरमदेव कान्हड़देव चैहान का भी पेनोरमा तैयार होगा। गहलोत ने 12 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। यह राशि पर्यटन विभाग के माध्यम से पर्यटन विकास कोष से व्यय होगी।
इन पेनोरमा से आमजन को अपने प्रेरणा स्रोतों के अविस्मरणीय बलिदान, त्याग, साहस, स्वाभिमान और सामाजिक सरोकारों की जानकारी मिलेगी। यह पेनोरमा भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत साबित होंगे। इन पैनोरमा पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
What's Your Reaction?