राजस्थान : 4 शहरों में चलेंगी 500 नई बसें, सीएम गहलोत ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

<p><strong>Rajasthan Urban Transport :&nbsp;<em>राजस्थान के नगरीय क्षेत्रों में परिवहन सेवा अब और मजबूत होगी। जल्द ही जयपुर, जोधपुर, अजमेर और कोटा में 500 नई बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।</em></strong></p>

राजस्थान : 4 शहरों में चलेंगी 500 नई बसें, सीएम गहलोत ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
06-04-2023 - 08:39 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान के नगरीय क्षेत्रों में परिवहन सेवा अब और मजबूत होगी। जल्द ही जयपुर, जोधपुर, अजमेर और कोटा में 500 नई बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बसों को सर्विस मॉडल पर लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

गहलोत ने बसों के संचालन के लिए 132.24 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रावधान को भी स्वीकृति दी है। यह राशि राजस्थान परिवहन आधारभूत विकास निधि से उपलब्ध करवाई जाएगी। इसमें जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के लिए 300 नई बसों सहित कुल 500 बसों का संचालन होगा।
इन बसों की खरीद, संचालन एवं अनुरक्षण संबंधित संवेदक द्वारा किया जाएगा। इसके लिए प्रति किलोमीटर व्यवहार्यता अंतर वित्त पोषण (वीजीएफ) राशि राजस्थान सिटी ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन द्वारा दी जाएगी। बसों के संचालन से आय भी कॉर्पोरेशन द्वारा ही संग्रहित होगी।
राजस्थान सिटी ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन का होगा गठन
राज्य सरकार द्वारा जयपुर, जोधपुर, अजमेर एवं कोटा सहित अन्य शहरी क्षेत्रों के लिए वर्तमान में गठित सिटी ट्रांसपोर्ट कम्पनियों को मिलाते हुए राजस्थान सिटी ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन का गठन भी किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट 2023-24 नवीन बसों के संचालन को लेकर घोषणा की गई थी।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।