Rajasthan: उत्साह, उमंग तथा उल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह.. आयुर्वेद मंत्री के नेतृत्व में हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

<p><em>&nbsp;राजस्थान के आयुर्वेद विभाग द्वारा जयपुर में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन रामनिवास बाग स्थित फुटबॉल ग्राउंड के प्रांगण में उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। हर घर-आंगन योग थीम पर आयोजित योग सत्र का उद्घाटन आयुर्वेद मंत्री डॉ सुभाष गर्ग ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने योग पूर्व मंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। गर्ग ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिदंगी में शरीर को निरोगी रखने में योग का अत्यधिक महत्व है। स्वस्थ रहने के लिये नियमित योगाभ्यास, संतुलित खानपान एवं संतुलित मन का होना बहुत आवश्यक है।</em></p>

Rajasthan: उत्साह, उमंग तथा उल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह.. आयुर्वेद मंत्री के नेतृत्व में हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास
21-06-2023 - 11:33 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ जितेन्द्र सिंह कोठारी ने बताया कि योग सत्र में वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ कल्पना वर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राहुल पाराशर एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की टीम ने योगाभ्यास कराया। जिला योग नोडल अधिकारी उपनिदेशक डॉ अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि आयुर्वेद विभाग के चिकित्साधिकारी, कम्पाउण्डर, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं अन्य कार्मिकों के साथ साथ विभिन्न विभाग यथा शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम ग्रेटर/हेरिटेज जयपुर, पुलिस विभाग, एनसीसी स्काउट एवं गाइड, नेहरू युवा केन्द्र आदि विभाग के कार्मिक एवं वॉलंटियर्स तथा सामान्य नागरिकों ने पूर्ण उत्साह एवं जोश से योगाभ्यास किया।
मीडिया प्रभारी डॉ पीयूष त्रिवेदी ने बताया कि योग सत्र में आयुष विभाग राजस्थान के संयुक्त सचिव प्रतीक झाझड़िया, विशेषाधिकारी डॉ गिरधर गोपाल शर्मा, राष्ट्रीय आयुष मिशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ विजय प्रकाश, राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय जयपुर की प्राचार्या कामिनी कौशल एवं अन्य कई प्रशासनिक अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। योग सत्र समारोह के मंच का संचालन इंडियन मेडिसिन बोर्ड रजिस्ट्रार डॉ कमल चन्द्र शर्मा और डॉ अंशुमान चतुर्वेदी ने किया।

भवानी सिंह ने नियमित योग करने का संकल्प दिलाया

अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर जयपुर में खातीपुरा व्यापार मंडल एवं हेल्थ इज वेल्थ ग्रुप के सौजन्य से पवन वाटिका पार्क, हनुमान नगर विस्तार, खातीपुरा सिरसी रोड में प्रातः 7:00 से 8:00 तक योग दिवस मनाया गया। योगाचार्य मोहन शर्मा ,खातीपुरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष भवानी सिंह राठौड़, राज सिंह ताकर ने विधिवत लय से योगासन कराया और  बताया  कि योग भगाए रोग के संकल्प लेकर रोजाना योग करने से शरीर में एक नई ऊर्जा उत्पन्न होती है। मन मस्तिष्क शांत रहता है  और अनेक बीमारियों को योग के माध्यम से ठीक किया जा सकता है । योग के माध्यम से देश-विदेश में लाखों लोगों में हेल्थ के प्रति जागरूकता आई है। योग दिवस के अवसर पर रिटायर्ड डीआईजी.सुरेंद्र कुमार, कमिश्नर रामकुमार, आईएएस, एसएस पवार,  रिटायर्ड आईजी सवाई सिंह, R.A.S मूलचंद कायल, अमीलाल मेहरिया, डॉ वीरेंद्र राठौड़, करण राठौड़, उमेद राठौड़, संतोष कंवर, श्रवण राठौड़, खेम सिंह ,आनंद सिंह गौड़ ,अशोक तनेजा ,शंकर बाजिया ,श्रवण कुमार शर्मा ,नरेंद्र कुमार शर्मा ,सूर्य प्रतापराठौड़, सुरेंद्र शर्मा, सुरेश चौधरी, कोच रामकरण चौधरी, हितेंद्र जोशी , राम प्रसाद चौधरी ,अर्पित शर्मा ,दीपक कुमार, शिव कुमावत ,देवेंद्र चवरा ,भंवर शेखावत, मनोहर राठौड़ ,रघुनंदन राठौड़ , राणा प्रताप सिंह ,सुमन कंवर, सरोज शेखावत तारपुरा, कल्पना मेहरा, शोभा कौल, रामकिशन कौल, किरण शर्मा, मीनू कंवर  संतोष कंवर, ईशान शेखावत, इंदु कंवर, विश्वेश्वर सिंह, सिम्मी खन्ना, लीला कुमावत, उषा देवी ,मधु सिंह, कमलेश कंवर ,मुन्नी देवी सहित सैकड़ों योग साधकों ने एकत्र होकर बहुत ही शानदार योग किए। अंत में खातीपुरा व्यापार मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह राठौड़ ने सभी को धन्यवाद देकर नियमित योग कर, स्वस्थ, मस्त ,आजाद आबाद और निरोगी रहने का संकल्प दिलाया

भारतीय योग संस्थान जिला जयपुर (दक्षिण) के सौजन्य से  प्रताप अपार्टमेंट HIG पार्क में मनाया गया योग दिवस 
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह  6:00 से 7:30 तक प्रताप नगर स्थित प्रताप अपार्टमेंट एचआईजी पार्क में सामूहिक स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।  इस मौके पर MIG B तथा चिनाब अपार्टमेंट के साधक व साधिकाओं ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश सोमानी, न्यायाधीश, उच्च न्यायालय (सेनि) द्वारा माँ सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्वल्लित करके  की। बारिश के कारण बाधा उत्पन्न होने के बावजूद दोनों केन्द्रों से आए हुए 42 से अधिक उत्साही साधकों को आयुष्मान मंत्रालय के निर्देशानुसार आसन करवाए गए। एचआईजी की साधिकाओं द्वारा योग भजन का गायन किया गया।
जिला प्रधान ने भारतीय योग संस्थान के महत्वपूर्ण क्रियाकलापों के विषय में  एके. कुलश्रेष्ठ ने प्रकाश डाला जिससे उपस्थित जन समुदाय को संस्थान द्वारा निःशुल्क योग के माध्यम से निःस्वार्थ सेवा का परिचय मिला। ओम ध्वनि एवं गायत्री मन्त्र, प्राणायाम व शांति पाठ  पवन लखेरा कराया।  केंद्र प्रमुख ने प्रोग्राम में आये हुए सभी साधक व साधिकाओं को आसन करवाए एवं कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम की व्यवस्था गोविन्द चतुर्वेदी, बबीता गुप्ता, लेखा शर्मा द्वारा की गई। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।