राजस्थान: अब वनरक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर आउट..? एग्जाम से पहले सोशल मीडिया पर आई आंसर शीट

<p><em><strong>आरोपी हेमराज जयपुर में किराए का कमरा लेकर रहता है और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करता है। आरोपी दीपक बिजली विभाग में नौकरी करता है।</strong></em></p>

राजस्थान: अब वनरक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर आउट..? एग्जाम से पहले सोशल मीडिया पर आई आंसर शीट
13-11-2022 - 10:57 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान में प्रतियोगिता परीक्षाओं के पेपर आउट होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। कुल चार पारियों में 12 और 13 नवम्बर को  वनरक्षक भर्ती परीक्षा हुई। इसी परीक्षाक्रम में 12 नवम्बर को सुबह की पारी में हुए प्रश्न पत्र की आंसर शीट एग्जाम शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर शेयर हो गई। राजसमंद पुलिस ने इस मामले में एक सरकारी कर्मचारी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। कुल 2300 पदों के लिए दो दिन की चार पारियों में हुई इस परीक्षा में करीब 50 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।
लालसोट के युवक ने दोस्त को भेजा था पेपर
राजसमंद पुलिस ने करौली निवासी दीपक शर्मा को हिरासत में लिया। आरोपी दीपक बिजली विभाग में नौकरी करता है। वह रेलमगरा में तकनीकी सहायक है। पूछताछ में दीपक ने बताया कि लालसोट निवासी हेमराज मीणा ने उसे पेपर और आंसर शीट उपलब्ध कराई है। इसके बाद पुलिस ने लालसोट क्षेत्र के अजयपुरा गांव निवासी हेमराज मीणा को हिरासत में लिया। 
पेपर लीक गिरोह का पता लगाने में जुटी है पुलिस
पेपर लीक गिरोह का पता लगाने के लिए राजस्थान पुलिस की स्पेशल विंग एसओजी एक्टिव हो गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी दीपक शर्मा और हेमराज मीणा के मोबाइल की सीडीआर निकाली जा रही है। पिछले दिनों में ये दोनों आरोपी किन-किन के संपर्क में रहे, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।