हवा में टकराकर दो विंटेज प्लेन क्रैश, एयर शो के दौरान हुआ हादसा

<p><em><strong>यह हादसा डलास एग्जीक्यूटिव एयरपोर्ट पर एक एयर शो के दौरान हुआ। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि प्लेन में कितने लोग सवार थे और इस हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं।</strong></em></p>

हवा में टकराकर दो विंटेज प्लेन क्रैश, एयर शो के दौरान हुआ हादसा
13-11-2022 - 10:59 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

दोनों प्लेन हवा में एक-दूसरे से टकराने के बाद जमीन पर गिर गए। इसके बाद उसमें आग लग गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मौके पर मौजूद रहे एंथोनी मोंटोया ने कहा, यह देख मैं पूरी तरह सदमे में चला गया और मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि ऐसा कुछ हुआ है।
डलास एग्जीक्यूटिव एयरपोर्ट पर हुआ हादसा
अमेरिका के टेक्सास प्रांत में दो विंटेज प्लेन के क्रैश हो गए। यह हादसा डलास एग्जीक्यूटिव एयरपोर्ट पर एक एयर शो के दौरान हुआ। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि प्लेन में कितने लोग सवार थे और इस हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं। दोनों प्लेन हवा में एक-दूसरे से टकराने के बाद जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद उनमें आग लग गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
दोनों प्लेन जमीन पर गिर गए
इसके बाद एक दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को एयरपोर्ट पर बुलाया गया। घटना स्थानीय समय के मुताबिक, दोपहर करीब 1.20 बजे हुई। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, बोइंग बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस और बेल पी-63 किंगकोबरा आपस में टकरा गए। हवा में टकराने के बाद दोनों प्लेन जमीन पर गिर गए। इस घटना के बाद डलास एग्जीक्यूटिव एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई।
दोनों विमान धू-धू कर जलने लगे
जमीन पर गिरने के बाद दोनों विमान धू-धू कर जलने लगे। विमानों के टकराने के बाद आसमान में धुएं का गुबार छा गया। घटना के बाद एयरपोर्ट पर सैंकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है कि विमान में कितने लोग सवार थे। वहीं, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड इस घटना की जांच कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।