राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोहः आरएसी द्वारा डीजीपी उमेश मिश्रा की मौजूदगी में जयपुर के सेन्ट्रल पार्क में हुआ बैण्ड वादन

<p><em>राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आरएसी बैंड द्वारा राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस की पूर्व संध्या 15 अप्रेल&nbsp; 2023 को शाम&nbsp;6ः00 बजे से&nbsp; शाम 7ः00 बजे&nbsp;तक जयपुर के सेन्ट्रल पार्क में बैण्ड वादन किया गया।</em></p>

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोहः आरएसी द्वारा डीजीपी उमेश मिश्रा की मौजूदगी में जयपुर के सेन्ट्रल पार्क में हुआ बैण्ड वादन
15-04-2023 - 10:47 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

 महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा की मौजदूगी में हुए बैंड वादन के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे। मिश्रा ने बैंड वादन के बाद बैंड में शामिल कलाकारों से मिलकर उनकी हौंसला अफजाई की। 

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस आरएसी विशाल बंसल ने बताया कि आम नागरिकों के लिए किये गए इस बैण्ड वादन में सेंट्रल बैंड, हाड़ी रानी बैगपाइपर बेंड के साथ ही चौथी, पांचवी, तेरहवीं व चौहदवीं आरएसी एवं जयपुर पुलिस बेंड द्वारा अत्यंत आकर्षक मधुर स्वर लहरियां बिखेरी गई।

इस अवसर पर एडीजी सुनील दत्त, गोविन्द गुप्ता, वीके सिंह, बिपिन पांडेय एवं महानिरीक्षक पुलिस एस परिमाला, सुरेन्द्र गुप्ता, राजेश मीणा, लता मनोज कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।